Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर ने ब्रेकअप के बाद भी क्यों दिया था मलाइका अरोड़ा का साथ, एक्टर ने खुद बताई वजह

Arjun Kapoor: सिंघन अगेन के एक्टर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि वह जिस किसी के भी साथ इमोशनल बॉन्ड बनाते है, वह उनका साथ कभी नहीं छोड़ते। इसके अलावा एक्टर ने यह भी बताया की कैसे उनके माता-पिता के तलाक ने उनकी जिंदगी पर गहरा असर डाला है

अपडेटेड Dec 23, 2024 पर 9:06 PM
Story continues below Advertisement
Arjun Kapoor ने बताया की ब्रेकअप के बाद भी वह मलाइका अरोड़ा के पिता के निधन के समय वह एक्ट्रेस के साथ क्यों खड़े रहे

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर अक्सर प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक दूसरे को काफी लंबे समय तक डेट करने के बाद अलग के बाद अलग हो गए। इनके ब्रेकअप ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं थी। वहीं इन दोनों के ब्रेकअप क्यों हुआ इसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं हैं। ब्रेकअप के बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर करते रहते हैं।

वहीं इस साल सितंबर में जब मलाइका के पिता का निधन हुआ था उस कठिन समय में अर्जुन सबसे पहले एक्ट्रेस के घर पर पहुंचकर इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया था। हाल ही में एक इटरव्यू के दौरान अर्जुन ने बताया की ब्रेकअप के बाद भी वह मलाइका अरोड़ा के पिता के निधन के समय उनका साथ क्यों नहीं छोड़ा।

अर्जुन ने क्या कहा


हाल ही में राज शमानी के पॉडकास्ट में अर्जुन ने बताया कि, वह अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव से गुजर चुके हैं। जब उनसे पूछा गया कि मलाइका के पिता के निधन के समय उन्होंने उनका साथ देने के बारे में सोचा? इस पर अर्जुन ने कहा कि,"जब डैड और खुशी-जान्हवी के साथ जो हुआ, तो सब कुछ उथल पुथल हो गया। एक्टर ने आगे कहा, अगर मैंने किसी के साथ इमोशनल बॉन्ड बनाया है, तो मैं यह मान लेता हूं कि कुछ भी अच्छा और बुरा हो, इसकी परवाह किए बिना वहां रहूंगा। अगर मैं किसी जगह अच्छे के लिए इनवाइटेड हूं। अगर मुझे अच्छे के लिए इनवाइटेड किया जाता है, तो मैं वहां रहूंगा। और अगर किसी के बुरे वक्त में मेरी जरूरत है, तो मैं वहां जरूर जाऊंगा।"

एक्टर ने आगे कहा, "मैं ऐसा व्यक्ति नहीं हूं जिसके बहुत सारे दोस्त हों, मैं यह सबके लिए नहीं करता हूं। अगर वह व्यक्ति मुझे वहां पर नहीं चाहता है, तो मैं खुद ही दूरी बनाए लेता हुं, जैसा कि मैंने पहले में किया है।" इसके साथ ही सिंघन अगेन के एक्टर ने कुछ दिनों पहले यह भी बताया कि वह फिलहाल सिंगल हैं।

अपने माता-पिता के तलाक पर भी की बात

अपने माता-पिता के तलाक पर बात करते हुए एक्टर ने कहा, "उनके माता-पिता के तलाक के समय उनकी उम्र मात्र 10 साल की थी। बोनी कपूर और मोना शौरी के तलाक की वजह से अर्जुन को समय से पहले ही समझदार होना पड़ा। अर्जुन ने बताया उनके माता-पिता के एक दूसरे से अलग होने के फैसला उनके लिए काफी मुश्किल था। उस समय मुझे ऐसा नहीं लगा था कि ये मेरी जिंदगी पर इसका कोई स्थायी प्रभाव पड़ेगा, लेकिन जब मैं जब मैं पीछे देखता हूं। उस समय मुझे पता चलता है कि माता-पिता के अलगाव ने उन पर काफी गहरा असर डाला है।

Shyam Benegal Dies: नहीं रहे मशहूर फिल्म डायरेक्टर श्याम बेनेगल, 90 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।