Get App

पर्दे पर अभिनेता रणदीप हुड्डा निभाएंगे सावरकर की भूमिका, बताया- गलत समझा जाने वाला नायक

आने वाली बायोपिक का निर्देशन महेश मांजरेकर कर रहे हैं। फिल्म का नाम 'स्वतंत्र वीर सावरकर' (Swatantra Veer Savarkar) है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 23, 2022 पर 4:49 PM
पर्दे पर अभिनेता रणदीप हुड्डा निभाएंगे सावरकर की भूमिका, बताया- गलत समझा जाने वाला नायक
पर्दे पर अभिनेता रणदीप हुड्डा निभाएंगे सावरकर की भूमिका

अभिनेता रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) जल्दी ही पर्दे पर राजनेता, कार्यकर्ता और लेखक विनायक दामोदर सावरकर (Vinayak Damodar Savarkar) की भूमिका निभाते नजर आएंगे, जिन्हें वीर सावरकर के नाम से जाना जाता है। अपकमिंग बायोपिक का निर्देशन महेश मांजरेकर कर रहे हैं। फिल्म का नाम 'स्वतंत्र वीर सावरकर' (Swatantra Veer Savarkar) है। रणदीप ने सोशल मीडिया पर महेश और फिल्म के निर्माताओं के साथ अपनी और एक दूसरी मोनोक्रोम तस्वीर के साथ यह जानकारी दी।

बुधवार को ट्विटर और इंस्टाग्राम पर इस खबर को शेयर करते हुए रणदीप ने लिखा, "कुछ कहानियां बताई जाती हैं और कुछ जी जाती हैं! #SwatantraVeerSavarkar की बायोपिक का हिस्सा बनने के लिए आभारी, उत्साहित और सम्मानित हूं।"

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने प्रोजेक्ट के बारे में अधिक जानकारी दी और ट्विटर पर वही तस्वीरें शेयर कीं और लिखा, "रणदीप हुड्डा स्वतंत्र वीर सावरकर में लीड रोल करेंगे।"

प्रोजेक्ट और अपने रोल के बारे में मिड-डे से बात करते हुए, रणदीप ने कहा, "ऐसे कई नायक हैं, जिन्होंने हमें हमारी आजादी दिलाने में अपनी भूमिका निभाई है। हालांकि, सभी को उनका हक नहीं मिला है। इन गुमनाम नायकों के बीच प्रभावशाली विनायक दामोदर सावरकर को सबसे गलत समझा जाता है, बहस की जाती है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें