सायना नेहवाल पर 'आपत्तिजनक कमेंट' कर फंसे एक्टर सिद्धार्थ, आलोचना के बाद मांगनी पड़ी माफी

बैडमिंटन खिलाड़ी पर बेहूदा कमेंट कर विवादों में घिरे सिद्धार्थ की सोशल मीडिया पर चौतरफा आलोचना की जा रही है

अपडेटेड Jan 12, 2022 पर 11:38 AM
सिद्धार्थ आमिर खान की फिल्म ‘रंग दे बसंती’ और ‘चश्मे बद्दूर’ में नजर आ चुके हैं

बॉलीवुड और साउथ फिल्मों के जाने माने एक्टर सिद्धार्थ (Siddharth) बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल (Saina Nehwal) पर आपत्तिजनक कमेंट करने के बाद विवादों में घिर गए हैं। राष्ट्रीय महिला आयोग ने उनके बयान की निंदा कर मामले का स्वत: संज्ञान लिया है। वहीं, विवादित कमेंट पर सिद्धार्थ की सोशल मीडिया पर चौतरफा आलोचना की जा रही है। लोग उनके ट्वीट अकाउंट को बंद करने की मांग कर रहे हैं।

इस बीच मामले को तूल पकड़ता हुए देख सिद्धार्थ ने अब साइना नेहवाल से माफी मांग ली हैं और बैडमिंटन स्टार की तारीफ करते हुए कहा कि आप हमेशा मेरे लिए चैंपियन रहोगी। सिद्धार्थ ने ट्विटर पर पोस्ट किए गए अपने माफीनामे में कहा कि प्रिय साइना मैं आपसे अपने बेहूदे जोक के लिए माफी मांगना चाहता हूं, जो मैंने हाल ही में आपके एक ट्वीट को लेकर किया था।

एक्टर ने कहा कि मैं आपसे कई चीजों पर असहमत हो सकता हूं, लेकिन आपके ट्वीट को लेकर मुझे जो दुख या गुस्सा आया, उसपर मेरे द्वारा उपयोग किए गए गलत शब्दों को सही नहीं ठहरा सकता। मैं अपने जोक के लिए शर्मिंदा हूं।


उन्होंने कहा कि मैं हमेशा से नारीवाद का समर्थक रहा हूं। एक महिला के रूप से आप पर तंज करने का मेरा कोई इरादा नहीं था। मुझे उम्मीद है कि आप मेरे माफीनामे को स्वीकार करेंगी। माफीनामे के आखिरी लाइन में सिद्धार्थ ने साइन की तारीफ करते हुए लिखा कि आप हमेशा मेरी चैंपियन रहेंगी।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल साइना नेहवाल ने पंजाब दौरे के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक पर ट्वीट करते हुए कहा था कि, कोई भी राष्ट्र अपने आप को सुरक्षित होने का दावा नहीं कर सकता, यदि उसके अपने प्रधानमंत्री की सुरक्षा से समझौता किया जाता है। मैं सबसे कड़े शब्दों में, अराजकतावादियों द्वारा पीएम मोदी पर कायरतापूर्ण हमले की निंदा करती हूं।

Omicron symptoms: आपको कैसे पता चलेगा कि आप ओमीक्रोन वायरस से संक्रमित हैं? सबसे पहले हावी होते हैं ये प्रमुख लक्षण

हालांकि, इस ट्वीट के बाद एक्टर सिद्धार्थ ने उनके ट्वीट पर कमेंट कर दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी लगातार आलोचना की हो रही है। 6 जनवरी को नेहवाल के ट्वीट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सिद्धार्थ ने ट्वीट किया था, ..चैम्पियन आफ द वल्र्ड। शुक्र है कि हमारे पास भारत के रक्षक हैं। शेम ऑन यू हैशटैग रिहाना।

तमाम सोशल मीडिया यूजर उनके बयान को गलत बता रहे हैं। सिद्धार्थ ने साउथ की फिल्मों के साथ ही बॉलीवुड की फिल्मों में भी काम किया है। सिद्धार्थ आमिर खान की हिट फिल्म 'रंग दे बसंती' और 'चश्मे बद्दूर' में नजर आ चुके हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।