Get App

सायना नेहवाल पर 'आपत्तिजनक कमेंट' कर फंसे एक्टर सिद्धार्थ, आलोचना के बाद मांगनी पड़ी माफी

बैडमिंटन खिलाड़ी पर बेहूदा कमेंट कर विवादों में घिरे सिद्धार्थ की सोशल मीडिया पर चौतरफा आलोचना की जा रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 12, 2022 पर 11:38 AM
सायना नेहवाल पर 'आपत्तिजनक कमेंट' कर फंसे एक्टर सिद्धार्थ, आलोचना के बाद मांगनी पड़ी माफी
सिद्धार्थ आमिर खान की फिल्म ‘रंग दे बसंती’ और ‘चश्मे बद्दूर’ में नजर आ चुके हैं

बॉलीवुड और साउथ फिल्मों के जाने माने एक्टर सिद्धार्थ (Siddharth) बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल (Saina Nehwal) पर आपत्तिजनक कमेंट करने के बाद विवादों में घिर गए हैं। राष्ट्रीय महिला आयोग ने उनके बयान की निंदा कर मामले का स्वत: संज्ञान लिया है। वहीं, विवादित कमेंट पर सिद्धार्थ की सोशल मीडिया पर चौतरफा आलोचना की जा रही है। लोग उनके ट्वीट अकाउंट को बंद करने की मांग कर रहे हैं।

इस बीच मामले को तूल पकड़ता हुए देख सिद्धार्थ ने अब साइना नेहवाल से माफी मांग ली हैं और बैडमिंटन स्टार की तारीफ करते हुए कहा कि आप हमेशा मेरे लिए चैंपियन रहोगी। सिद्धार्थ ने ट्विटर पर पोस्ट किए गए अपने माफीनामे में कहा कि प्रिय साइना मैं आपसे अपने बेहूदे जोक के लिए माफी मांगना चाहता हूं, जो मैंने हाल ही में आपके एक ट्वीट को लेकर किया था।

एक्टर ने कहा कि मैं आपसे कई चीजों पर असहमत हो सकता हूं, लेकिन आपके ट्वीट को लेकर मुझे जो दुख या गुस्सा आया, उसपर मेरे द्वारा उपयोग किए गए गलत शब्दों को सही नहीं ठहरा सकता। मैं अपने जोक के लिए शर्मिंदा हूं।

उन्होंने कहा कि मैं हमेशा से नारीवाद का समर्थक रहा हूं। एक महिला के रूप से आप पर तंज करने का मेरा कोई इरादा नहीं था। मुझे उम्मीद है कि आप मेरे माफीनामे को स्वीकार करेंगी। माफीनामे के आखिरी लाइन में सिद्धार्थ ने साइन की तारीफ करते हुए लिखा कि आप हमेशा मेरी चैंपियन रहेंगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें