Alia Bhatt: राहा के जन्म के बाद रणबीर कपूर को लेकर आलिया ने किया खुलासा, कहा- 'मैं चुपके से दोनों के वीडियो रिकॉर्ड...'

Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने एक इंटरव्यू में बताया कि बेटी राहा के जन्म के बाद रणबीर कपूर में काफी बदलाव आया है। एक्ट्रेस ने बताया रणबीर और राहा के बीच काफी प्यारा बॉन्ड हैं। वह हमेशा से एक बेटी के पिता बनना चाहते थे और राहा से बहुत प्यार करते हैं

अपडेटेड Mar 06, 2025 पर 9:22 PM
आलिया ने बताया कि पिता बनने के बाद रणबीर में बड़ा बदलाव आया है

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड के फेवरेट कपल्स में से एक हैं। इनकी एक प्यारी सी बेटी है, जिसका नाम राहा कपूर है। साल 2022 में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने शादी की थी, उसी साल उनकी बेटी राहा का जन्म हुआ। हाल ही में एक इंटरव्यू में आलिया ने बताया कि रणबीर हमेशा से एक बेटी के पिता बनना चाहते थे। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि राहा के जन्म के बाद वह कितना बदल गए हैं।

आलिया भट्ट ने जय शेट्टी के पॉडकास्ट में बताया कि, "रणबीर बहुत क्रिएटिव हैं और जब राहा को एंटरटेन करने की बात होती तो उनको अच्छे से पता होता है कि राहा को कैसे एंटरटेन करना है। दोनों के बीच एक स्पेशल बॉन्ड है। जहां पर कभी वो बड़े लगते हैं, तो कभी बच्चों की तरह मस्ती करते हैं। यह अनोखा रिश्ता उन्हें और भी खास बनाता है।"

काफी बदल गए रणबीर


आलिया ने बताया कि पिता बनने के बाद रणबीर में बड़ा बदलाव आया है। आलिया ने कहा, "जब वह राहा को देखते हैं, तो उनकी आंखों में खास चमक होती है। वह हमेशा शांत स्वभाव के थे, लेकिन अब उनमें एक नई इमोशन दिखाई देता है। मैं रणबीर को पहले से जानती हूं तो मुझे उनके बिहेवियर में अंतर साफ नजर आता है। राहा के साथ उनकी बातचीत बहुत प्यारी और खास लगती है।"

रिकॉर्ड करती है आलिया

आलिया ने बताया कि वह चुपके से रणबीर और राहा के खास पलों को रिकॉर्ड करती हैं। रणबीर को इसका पता भी नहीं चलता, लेकिन जब वे कैमरे की तरफ देखते हैं तो वह रिकॉर्डिंग बंद कर देती हैं। उन्होंने कहा, "ये पल बहुत खास और अनोखे होते हैं। अपने साथी को इस तरह प्यार जताते देखना वाकई खूबसूरत अनुभव है।"

किस फिल्म में नजर आएंगी आलिया

आलिया भट्ट हाल ही में "जिगरा" में वेदांग रैना के साथ नजर आई थीं। फिलहाल वह YRF की जासूसी फिल्म "अल्फा" की शूटिंग कर रही हैं,  जिसमें शरवरी और बॉबी देओल भी हैं। इसके अलावा, वह संजय लीला भंसाली की "लव एंड वॉर" में रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ दिखेंगी। वहीं रणबीर कपूर भी साई पल्लवी के साथ "रामायण" की तैयारी कर रहे हैं। इसका पहला भाग 2026 और दूसरा 2027 में रिलीज होगा।

Vijay-Tamannaah: दो साल से डेट कर रहे तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा का क्यों हुआ ब्रेकअप? सामने आई असली वजह

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।