Vijay-Tamannaah: दो साल से डेट कर रहे तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा का क्यों हुआ ब्रेकअप? सामने आई असली वजह

Vijay-Tamannaah: बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और एक्टर विजय वर्मा इन दिनों अपने ब्रेकअप को लेकर चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब दो साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया है। इस बारे में दोनों में से किसी ने भी कोई बयान नहीं दिया है

अपडेटेड Mar 06, 2025 पर 6:22 PM
Vijay-Tamannaah: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा का ब्रेकअप हो गया है

Vijay Varma and Tamannaah Bhatia: बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और एक्टर विजय वर्मा इस समय अपने रिश्ते को लेकर इन दिनों खहरों में बने हुए है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा का ब्रेकअप हो गया है। दोनों ने एक-दूसरे को साल 2022 में डेट करना शुरू किया था। इनकी प्यारी सी केमिस्ट्री लोगों को फैंस खूब पसंद करते थे।

अचानक से इनके ब्रेकअप की खबर सुन का हर कोई हैरान है। तमन्ना और विजय हर इवेंट्स में साथ नजर आते थे। हालांकि, कपल ने अब तक इस बारे में कोई रिएक्शन नहीं दिया है। दोनों के अलग होने की वजह सामने आ गई है जो काफी चौंकाने वाली है।

क्यों हुआ दोनों का ब्रेकअप


तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा ने एक-दूसरे को साल 2022 से एक-दूसरे को करीब दो साल तक डेट किया लेकिन अब दोनों अलग हो चुके हैं। सियासत डेली की एक रिपोर्ट के मुताबिक, तमन्ना और विजय के बीच दूरियां इसलिए आईं क्योंकि दोनों की शादी को लेकर सोच अलग थी। कहा जा रहा है कि तमन्ना अब अपने 30s में है और वह शादी करके बसना चाहती थीं और इसको लेकर दबाव भी महसूस कर रही थीं। ऐसी खबरें आ रही है कि ब्रेकअप के बाद भी विजय और तमन्ना के बीच कोई नाराजगी नहीं है। अब दोनों अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं और दोस्ती बरकरार रखना चाहते हैं।

मंगलवार को एक करीबी सूत्र ने मनीकंट्रोल को बताया कि तमन्ना और विजय कुछ हफ्ते पहले ही अलग हो चुके हैं। हालांकि, वे अब भी अच्छे दोस्त बने रहना चाहते हैं। दोनों अपने काम पर फोकस कर रहे हैं और अपने बिजी शेड्यूल में व्यस्त हैं।

2023 में रिश्ते की खबर सामने आईं

2023 में लस्ट स्टोरीज 2 की रिलीज के बाद विजय और तमन्ना के रिश्ते की खबरें सामने आईं। एक साथ काम करने के बाद उनकी केमिस्ट्री काफी ज्यादा चर्चा में आ गई और मीडिया का ध्यान भी उन पर गया। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते पर ज्यादा बात नहीं की थी। दोनों इस बात को छिपाना नहीं चाहते थे, पर वह अपनी प्राइवेसी भी बनाए रखना चाहते थे।

विजय ने क्या कहा था

विजय ने शुभंकर मिश्रा के यूट्यूब चैनल पर बातचीत में कहा कि रिश्ते कभी भी बोझ नहीं बनने चाहिए। उन्होंने बताया कि वह और तमन्ना अपने प्यार को लेकर सिंपल थे, लेकिन हर बात को दुनिया के सामने लाने की जरूरत नहीं समझते थे। उनका मानना था कि अगर वे एक-दूसरे के साथ खुश हैं तो इसे छुपाने की कोई वजह नहीं। उनके रिश्ते की बुनियाद आपसी सम्मान और समझ पर टिकी थी।

Nadaaniyan: इब्राहिम अली खान की पहली फिल्म 'नादानियां' का रिव्यू आया सामने, जानें कैसी है ये फिल्म

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।