Nadaaniyan: इब्राहिम अली खान की पहली फिल्म 'नादानियां' का रिव्यू आया सामने, जानें कैसी है ये फिल्म

Nadaaniyan: सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान 'नादानियां' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। यह रोमांटिक फिल्म 7 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी, जिसमें खुशी कपूर उनके साथ लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म 'नादानियां' की स्क्रीनिंग रखी गई जहां पर कई स्टार्स पहुंचे थे

अपडेटेड Mar 06, 2025 पर 5:24 PM
Nadaaniyaan: इब्राहिम और खुशी की केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आ रही है

Nadaaniyan: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान अपनी पहली फिल्म 'नादानियां' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी जिसमें उनके साथ खुशी कपूर लीड रोल में नजर आएंगी। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। कुछ दिनों पहले फिल्म का गाने रिलीज किया गया था, जिसमें इब्राहिम और खुशी की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया। यह खुशी कपूर की तीसरी फिल्म है वहीं इब्राहिम के साथ उनकी यह पहली फिल्म है।

कैसी है इब्राहिम और खुशी

फिल्म 'नादानियां' की भव्य स्क्रीनिंग रखी गई जहां पर कई स्टार्स पहुंचे। निर्माता अमित कपूर ने इब्राहिम और खुशी की फिल्म की खूब तारीफ की। उन्होंने खुशी और इब्राहिम के फिल्म के एक सीन का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "यह एक खूबसूरत और दिल छू लेने वाली रोमांटिक फिल्म है, जो यंग ऑडियंस को खूब पसंद आएगी।" उन्होंने डायरेक्टर शौना गौतम की भी सराहना की और कहा कि इस फिल्म का सीक्वल जरूर बनना चाहिए।


सारा अली खान ने क्या कहा

सारा अली खान अपने भाई इब्राहिम पर बेहद गर्व महसूस कर रही हैं। सारा ने लिखा, "मेरे प्यारे भाई इब्राहिम, मैं हमेशा तुम्हारे साथ रहूंगी और तुम्हारी सबसे बड़ी सपोर्टर बनूंगी। तुम हमेशा से मेरे लिए एक स्टार थे और अब पूरी दुनिया तुम्हें चमकते और धमाल मचाते देखेगी। जन्मदिन मुबारक हो और फिल्मों में तुम्हारा स्वागत है। यह तो बस शुरुआत है!"

 

कैसा है फिल्म का ट्रेलर

फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया गया है। ट्रेलर की शुरुआत में इब्राहिम अली खान के किरदार अर्जुन मेहता से होती है, जो एक लॉ कॉलेज में जाना चाहता है। उसे लगता है कि वह वहां स्विमिंग के जरिए एडमिशन ले सकता है। इसी दौरान उसकी मुलाकात खुशी कपूर के किरदार पिया जय सिंह से होती है और वह उसे पसंद करने लगता है। दोनों बहुत खुश होते हैं, लेकिन प्यार में अगर उतार-चढ़ाव न आएं तो कहानी अधूरी लगती है। उनकी लव स्टोरी में भी ऐसा ही होता है। अर्जुन किसी वजह से पूरे कॉलेज के सामने पिया का दिल तोड़ देता है, जिससे उनका ब्रेकअप हो जाता है।

नादानियां में ये स्टार है मौजूद

'नादानियां' में इब्राहिम और खुशी के साथ सुनील शेट्टी, महिमा चौधरी, दीया मिर्जा और जुगल हंसराज भी अहम किरदार निभा रहे हैं। इसे शौना गौतम ने डायरेक्ट किया है और करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 7 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

OTT Releases: होली से पहले ओटीटी पर आ रही ये धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज, खूब चलेगा इनका जादू

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।