एक्ट्रेस करीना कपूर और अमृता अरोड़ा Covid-19 पॉजिटिव, BMC ने कहा- कोरोना गाइडलाइंस का उल्लंघन कर दोनों की पार्टियां

BMC ने कहा कि करीना कपूर ने COVID-19 गाइडलाइंस का उल्लंघन किया था और दोनों कई पार्टियों में शामिल हुई थीं

अपडेटेड Dec 14, 2021 पर 12:10 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक्ट्रेस करीना कपूर और अमृता अरोड़ा Covid-19 पॉजिटिव (FILE)

न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और अमृता अरोड़ा (Amrita Arora) कोरोनावायरस (Coronavirus) पॉजिटिव पाई गई हैं। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने सोमवार को कहा कि मुंबई नागरिक निकाय ने दोनों एक्ट्रेस के कॉन्टैक्ट में आए लोगों को Covid-19 का RT-PCR टेस्ट कराने के लिए कहा है।

ANI के मुताबिक, एक्ट्रेस करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा ने COVID-19 गाइडलाइंस का उल्लंघन किया था और कई पार्टियों में शामिल हुई थीं। BMC ने दोनों एक्ट्रेस के कॉन्टैक्ट में आए लोगों को RT-PCR टेस्ट कराने का आदेश दिया है।

बेबो और अमृता, जो एक दूसरे की बहुत अच्छी दोस्त हैं, हाल ही में रिया कपूर की पार्टी में शामिल हुए थे। TOI के मुताबिक, इस पार्टी में मलाइका अरोड़ा, करिश्मा कपूर, करीना की मैनेजर और मसाबा गुप्ता भी शामिल हुई थीं।


बेबो ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोटो शेयर की थी और इसे कैप्शन दिया था, "वन वुमन शो। थैंक्यू माय डार्लिंग रिया।" वह हाल ही में करण जौहर के घर पर एक रीयूनियन पार्टी में भी शामिल हुईं।

Miss Universe 2021: इस प्रश्न के जवाब ने हरनाज संधू को बना दिया मिस यूनिवर्स 2021

पार्टी में मलाइका, आलिया भट्ट, करिश्मा, अमृता और अर्जुन कपूर ने भी शिरकत की थी। पार्टी में हर कोई 'कभी खुशी कभी गम' के 20 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए इकट्ठा हुआ थे।

वहीं अगर वर्क फ्रंट की बात करें, तो करीना आमिर खान के साथ उनकी आगामी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में दिखाई देंगी। यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म 'द फॉरेस्ट गंप' का आधिकारिक रूपांतरण है, जिसमें टॉम हैंक्स ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके अलाव वे 'तख्त' फिल्म में भी हैं, जिसमें रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर, जान्हवी कपूर और अनिल कपूर अहम भूमिकाओं में हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।