न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और अमृता अरोड़ा (Amrita Arora) कोरोनावायरस (Coronavirus) पॉजिटिव पाई गई हैं। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने सोमवार को कहा कि मुंबई नागरिक निकाय ने दोनों एक्ट्रेस के कॉन्टैक्ट में आए लोगों को Covid-19 का RT-PCR टेस्ट कराने के लिए कहा है।
