अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने गुपचुप तरीके से की शादी, यूथ लीडर फहाद अहमद को चुना अपना जीवन साथी

स्वरा भाष्कर और यूथ एक्टिविस्ट फहाद अहमद ने छह जनवरी 2023 को ही कोर्ट मैरिज कर ली थी। स्वरा और फहाद अहमद ने 6 जनवरी, 2023 को विशेष विवाह अधिनियम के तहत अदालत में अपनी शादी का पंजीकरण कराया था। अपने ऑफीशियल ट्विटर अकाउंट पर अपनी खूबसूरत लव स्टोरी के एक विडियो के साथ रजिस्ट्रार ऑफिस में अपने माता पिता की मौजूदगी में शादी की फोटोज भी शेयर की

अपडेटेड Feb 16, 2023 पर 6:17 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अभिनेत्री स्वरा भाष्कर ने गुपचुप तरीके से की शादी, यूथ लीडर फहाद अहमद को चुना अपना जीवन साथी

रांझणा, तनू वेड्स मनू और प्रेम रतन धन पायो जैसे फिल्मों में अपने अभिनय का जादू बिखेरने वाली बॉलिवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर 16 फरवरी यानी गुरुवार को बेहद ही गुपचुप तरीके से शादी के बंधन में बंध गईं। अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने बेहद ही संजीदगी भरे माहौल में गुपचुप तरीके से शादी रचाई है। स्वरा ने अपने जीवन साथी के रूप में यूथ एक्टिविस्ट फहाद अहमद को चुना है।

6 जनवरी को हुई थी कोर्ट मैरिज

स्वरा भास्कर और यूथ एक्टिविस्ट फहाद अहमद ने छह जनवरी 2023 को ही कोर्ट मैरिज कर ली थी। स्वरा और फहाद अहमद ने 6 जनवरी, 2023 को विशेष विवाह अधिनियम के तहत अदालत में अपनी शादी का पंजीकरण कराया था। अपने ऑफीशियल ट्विटर अकाउंट पर अपनी खूबसूरत लव स्टोरी के एक विडियो के साथ रजिस्ट्रार ऑफिस में अपने माता पिता की मौजूदगी में शादी की फोटोज भी शेयर की।

Ashneer Grover: 'मेरे दादा-दादी पाकिस्तान से आए थे, शरणार्थी कॉलोनी में रहते थे'


कौन हैं फहाद अहमद

फहाद अहमद समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष हैं। स्वरा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि कभी कभी हम किसी को अपने से दूर तलाश रहे होते हैं जबकि वो हमारे पास ही होता है। हम प्यार की तलाश कर रहे थे लेकिन हमें पहले दोस्ती मिली। फिर हमने एक दूसरे को पाया। मवेलकम टू माई हर्ट।

इन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं स्वरा भास्कर

34 वर्षीय स्वरा भास्कर कई सारी शानदार बॉलिवुड फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। IMDb वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार स्वरा भास्कर ने साल 2009 में मधोलाल कीप वाकिंग नाम की फिल्म से बॉलिवुड में कदम रखा था। इसके बाद स्वरा तनु वेड्स मनु, रांझणा, वीरे दी वेडिंग, प्रेम रतन धन पायो, निल बटे सन्नाटा और अनारकली ऑफ आरा जैसा फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा है। अगर स्वरा के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात कें तो वे मिस फलानी और मैंगों नाम के प्रोजेक्ट्स का भी हिस्सा हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।