Get App

अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने गुपचुप तरीके से की शादी, यूथ लीडर फहाद अहमद को चुना अपना जीवन साथी

स्वरा भाष्कर और यूथ एक्टिविस्ट फहाद अहमद ने छह जनवरी 2023 को ही कोर्ट मैरिज कर ली थी। स्वरा और फहाद अहमद ने 6 जनवरी, 2023 को विशेष विवाह अधिनियम के तहत अदालत में अपनी शादी का पंजीकरण कराया था। अपने ऑफीशियल ट्विटर अकाउंट पर अपनी खूबसूरत लव स्टोरी के एक विडियो के साथ रजिस्ट्रार ऑफिस में अपने माता पिता की मौजूदगी में शादी की फोटोज भी शेयर की

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 16, 2023 पर 6:17 PM
अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने गुपचुप तरीके से की शादी, यूथ लीडर फहाद अहमद को चुना अपना जीवन साथी
अभिनेत्री स्वरा भाष्कर ने गुपचुप तरीके से की शादी, यूथ लीडर फहाद अहमद को चुना अपना जीवन साथी

रांझणा, तनू वेड्स मनू और प्रेम रतन धन पायो जैसे फिल्मों में अपने अभिनय का जादू बिखेरने वाली बॉलिवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर 16 फरवरी यानी गुरुवार को बेहद ही गुपचुप तरीके से शादी के बंधन में बंध गईं। अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने बेहद ही संजीदगी भरे माहौल में गुपचुप तरीके से शादी रचाई है। स्वरा ने अपने जीवन साथी के रूप में यूथ एक्टिविस्ट फहाद अहमद को चुना है।

6 जनवरी को हुई थी कोर्ट मैरिज

स्वरा भास्कर और यूथ एक्टिविस्ट फहाद अहमद ने छह जनवरी 2023 को ही कोर्ट मैरिज कर ली थी। स्वरा और फहाद अहमद ने 6 जनवरी, 2023 को विशेष विवाह अधिनियम के तहत अदालत में अपनी शादी का पंजीकरण कराया था। अपने ऑफीशियल ट्विटर अकाउंट पर अपनी खूबसूरत लव स्टोरी के एक विडियो के साथ रजिस्ट्रार ऑफिस में अपने माता पिता की मौजूदगी में शादी की फोटोज भी शेयर की।

Ashneer Grover: 'मेरे दादा-दादी पाकिस्तान से आए थे, शरणार्थी कॉलोनी में रहते थे'

कौन हैं फहाद अहमद

सब समाचार

+ और भी पढ़ें