पंचतत्व में विलीन हुईं एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा, अंतिम संस्कार में पहुंचीं शीजान खान की मां और बहन

इंडस्ट्री में उनके पूर्व साथी कलाकार शिविन नारंग, विशाल जेठवा, कंवर ढिल्लो भी तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) के घर श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। इसके अलावा एक्ट्रेस अवनीत कौर, रीम शेख भी उन्हें श्रद्धांजलि देने शमशान घाट पर पहुंचे

अपडेटेड Dec 27, 2022 पर 5:55 PM
पंचतत्व में विलीन हुईं एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा

टीवी शो अली बाबा दास्तान-ए-काबुल (Ali Baba Dastaan-E-Kabul) की एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) पंच-तत्व में विलीन (Cremation) हो गई हैं। तुनिषा ने 24 दिसंबर को शो के सेट के वॉशरूम में खुद को फांसी लगा ली थी। मंगलवार को 20 साल की कलाकार का शव अंतिम संस्कार (Last Rites) के लिए भायंदर लाया गया। इंडस्ट्री में उनके पूर्व साथी कलाकार शिविन नारंग, विशाल जेठवा, कंवर ढिल्लो भी कलाकर के घर श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। इसके अलावा एक्ट्रेस अवनीत कौर, रीम शेख भी उन्हें श्रद्धांजलि देने शमशान घाट पर पहुंचे।

तुनिषा और उनके साथी कलाकार शीजान खान रिलेशनशिप में थे। शर्मा की मौत से करीब 15 दिन पहले ही उन्होंने ब्रेकअप किया था। शीजान को शनिवार को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। तुनिषा के अंतिम संस्कार में शीजान की मां और बहन भी शामिल हुईं। वे दोनों मीरा रोड पर शमशान घाट पर पहुंची थीं।

तुनिषा की मां ने ये भी आरोप लगाया था कि शीजान ने उनकी बेटी को धोखा दिया था। उनके आरोपों के बाद ही FIR दर्ज की गई और शीजान को गिरफ्तार किया गया था।


पुलिस इस पूरे मामले की कई एंगल से जांच कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस का ऐसे भी कहना है कि शीजान पूछाताछ में बार-बार अपने बयान बदल रहा है।

इससे पहले ये भी सामने आया था कि शीजान ने पुलिस के सामने श्रद्धा हत्याकांड के बाद तुनिषा से रिश्ता तोड़ने की बात कबूली थी।

'श्रद्धा हत्याकांड के कारण तुनिषा से तोड़ा रिश्ता', पुलिस हिरासत में बोला शीजान, मां ने लगाया 'बेटी को इस्तेमाल' करने का आरोप

शीजान ने पुलिस को बताया कि वह अफताब के श्रद्धा की हत्या (Shraddha Murder Case) करने के बाद 'देश में बने माहौल से काफी परेशान था' कि उसने तुनिषा के साथ अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया।

रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता ने कथित तौर पर कहा, "उसने तुनिषा से कहा था कि उनके अलग-अलग धर्मों और उम्र के अंतर के कारण उनका रिश्ता टिकाऊ नहीं है।" तुनिषा 24 दिसंबर को वसई में मृत पाई गई थीं।

नई एजेंसी ANI के अनुसार, हिरासत में अपने पहले दिन के दौरान, शीजान ने पुलिस को बताया कि उसने श्रद्धा वाल्कर हत्याकांड की मीडिया कवरेज को देखने के बाद तुनिषा के साथ रिश्ता खत्म कर लिया था।

पूछताछ के दौरान, शीजान ने कथित तौर पर यह भी कहा कि तुनिषा ने उनके ब्रेकअप के बाद पहले भी आत्महत्या करने की कोशिश की थी। करीब 15 दिनों पहले ही तुनिषा और शिजान ने ब्रेकअप  किया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।