आदिपुरुष हुई पायरेसी का शिकार, रिलीज के कुछ घंटों बाद ही ऑनलाइन लीक हुई फिल्म

आदिपुरुष (Adipurush) अपने रिलीज के महज कुछ घंटों के भीतर ही ऑनलाइन लीक हो गई। ऐसा कहा जा रहा है कि इसे पायरेसी एक्सपर्ट्स ने ऑनलाइन लीक किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म फिल्मीजिला और मूवीरुलेज जैसी कई सारी टोरेंट वेबसाइट पर ऑनलाइन मौजूद हो गई है। इससे पहले पठान, भोला, दृश्यम 2, भेड़िया और अमिताभ बच्चन की उंचाई जैसी बड़ी फिल्में भी पाइरेट साइट तमिलरॉकर्स पर ऑनलाइन लीक हो चुकी हैं

अपडेटेड Jun 16, 2023 पर 7:27 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
आदिपुरुष (Adipurush) अपने रिलीज के महज कुछ घंटों के भीतर ही ऑनलाइन लीक हो गई।

बाहुबली स्टार प्रभास की फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) पायरेसी का शिकार बन गई है। जी हां सही पढ़ा आपने। 16 जून को सिनामा घरों में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का मिला-जुला रेस्पॉन्स मिल रहा है। हालांकि निर्माताओं ने इसे पायरेसी की बचाने की भरपूर कोशिश भी की थी लेकिन फिर भी वे इसे रोकने में नाकाम रहे। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक यह फिल्म पायरेसी का शिकार हो गई है।

रिलीज के बस कुछ घंटों के बाद ही ऑनलाइन लीक हुई फिल्म

आदिपुरुष (Adipurush) अपने रिलीज के महज कुछ घंटों के भीतर ही ऑनलाइन लीक हो गई। ऐसा कहा जा रहा है कि इसे पायरेसी एक्सपर्ट्स ने ऑनलाइन लीक किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म फिल्मीजिला और मूवीरुलेज जैसी कई सारी टोरेंट वेबसाइट पर ऑनलाइन मौजूद हो गई है। इससे पहले पठान, भोला, दृश्यम 2, भेड़िया और अमिताभ बच्चन की उंचाई जैसी बड़ी फिल्में भी पाइरेट साइट तमिलरॉकर्स पर ऑनलाइन लीक हो चुकी हैं।

Adipurush की बुराई करना शख्स को पड़ा भारी, प्रभास के फैंस ने युवक की कर दी पिटाई, वीडियो वायरल


फिल्म के बारे में

बता दें कि आदिपुरुष में रामायण की कहानी दिखाई गई है। यह फिल्म कुल 179 मिनट लंबी है। साथ ही रिलीज होने के साथ ही इसे ऑडियंस का मिला जुला रेस्पॉन्स भी मिल रहा है। फिल्म में राम की भूमिका में प्रभास नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म के लिए उन्होंने 150 करोड़ रुपये की भारी भरकम फीस ली है। वहीं सीता की भूमिका में कृति सैनन हैं। जबकि लक्ष्मण की भूमिका में सनी सिंह को कास्ट किया गया है। रावण की भूमिका सैफ अली खान ने निभाई है। इस फिल्म के डायरेक्टर ओम राउत हैं। यह उनकी दूसरी फिल्म है। इससे पहले उन्होंने अजय देवगन स्टारर तान्हा जी में भी डायरेक्टर की कुर्सी संभाली थी। बता दें कि इससे पहले प्रभास की दो फिल्में साहो और राधेश्याम बॉक्स ऑफिस पर कुछ खासा कमाल नहीं दिखा पाई थीं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।