Adipurush इस हफ्ते होगी रिलीज, जानिए कब से शुरू होगी एडवांस बुकिंग

Adipurush: प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान स्टारर फिल्म 'आदिपुरुष' का वर्ल्ड प्रीमियर होने जा रहा है। न्यू यॉर्क में ट्रिबेका फेस्टिवल (Tribeca Festival) के दौरान इस फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 13 जून को होगा। यह फिल्म 16 जून को रिलीज हो रही है। फिल्म में प्रभास राम की भूमिका निभाते नजर आएंगे। जबकि कृति ने सीता की भूमिका में नजर आएंगी

अपडेटेड Jun 11, 2023 पर 1:50 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Adipurus: सैफ को रावण के रूप में देखा जाएगा और सनी सिंह ने लक्ष्मण की भूमिका निभाई है

Adipurush: फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। यह फिल्म 16 जून को रिलीज होगी। इस फिल्म के डायरेक्टर ओम राउत हैं। यह फिल्म रामायण (Ramayana) पर आधारित है। इस भूषण कुमार ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में प्रभास राम की भूमिका निभाते नजर आएंगे। जबकि कृति ने सीता की भूमिका निभाएंगी। सैफ को रावण के रूप में देखा जाएगा और सनी सिंह ने लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे। खबर है कि न्यू यॉर्क में ट्रिबेका फेस्टिवल में इस फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 13 जून को आयोजित होगा।

वहीं आदिपुरुष के अलावा 16 जून को फिल्म अमला (Amala) भी रिलीज होगी। यह मलयालम, तेलुगू और तमिल भाषाओं में रिलीज होगी। आदिपरुष फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

आदिपुरुष की एडवांस बुकिंग आज से शुरू


फिल्म आदिपरुष की एडवांस बुकिंग आज से शुरू हो रही है। पिंकविला (Pinkvilla) की रिपोर्ट के मुताबिक, हिंदी भाषा में करीब 4000 स्क्रीन में फिल्म प्रदर्शित की जाएगी। वहीं देश भर में करीब 6200 से ज्यादा स्क्रीन पर फिल्म प्रदर्शित हो सकती है। वहीं अगर इंटरनेशनल लेवल पर रिलीज की बात करें तो फिल्म को अमेरिका बेहतर रिस्पॉन्स मिला है। अमेरिका में 187 जगहों पर कुल 10,727 टिकट बिक चुके हैं। इन टिकटों की कीमत करीब 2 करोड़ रुपये है। ANI की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 13 जून को न्यूयॉर्क में ट्रिबेका फेस्टिवल में ‘आदिपुरुष’ की स्क्रीनिंग की जाएगी। दरअसल, ट्रिबेका फेस्टिवल के लिए लाइन-अप की घोषणा हुई है। जिसमें 'आदिपुरुष' का भी नाम शामिल हुआ है।

Adipurush Trailer: इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज, 'भगवान राम' के अवतार में नजर आए प्रभाष

बजरंगबली के नाम बुक की हर थिएटर में एक सीट

वहीं ट्रेलर रिलीज से पहले आदिपुरुष के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज पर हर थिएटर में एक सीट भगवान हनुमान के लिए बुक करने का ऐलान किया है। अब इससे फैंस में फिल्म के लिए और एक्साइटमेंट बढ़ गई है। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज के पहले ये अनाउंसमेंट कर तुरुप का इक्का फेंका है। बता दें कि फिल्म आदिपुरुष घोषणा के बाद से ही सुर्खियों में है। कभी कास्टिंग को लेकर तो कभी फिल्म के सिनेमैटोग्राफी को लेकर। फिल्म के खराब VFX के चलते उसे सोशल मीडिया में आलोचना का शिकार होना पड़ा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।