Adipurush Trailer: इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज, 'भगवान राम' के अवतार में नजर आए प्रभाष

Adipurush Trailer: 'आदिपुरुष' भारत सहित दुनिया भर के सिनेमाघरों में 16 जून के दिन रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में सैफ अली खान, सनी सिंह, देवदत्त नागे भी अहम भूमिकाओं में हैं। वहीं इस फिल्म को अजय देवगन स्टाटर सुपरहिट फिल्म ताना जी के डायरेक्टर ओम राउत ने डायरेक्ट किया है। तानाजी के लिए ओम राउत को बेस्ट पॉपुलर फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है। इस फिल्म को विपुल भूषण कुमार द्वारा निर्मित किया गया है

अपडेटेड May 09, 2023 पर 3:38 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बाहुबली स्टार प्रभाष (Prabhas) और कृति सैनन स्टारर फिल्म 'आदिपुरुष' (Adipurush) का ट्रेलर रिलीज हो गया है

Adipurush Trailer: बाहुबली स्टार प्रभाष (Prabhas) और कृति सैनन स्टारर फिल्म 'आदिपुरुष' (Adipurush) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। आदिपुरुष इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। मंगलवार को एक समारोह आयोजित करके इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया। इस दौरान प्रभाष और कृति सैनन भी मौजूद रहे। थियेटर में ट्रेलर लॉन्च के दौरान पूरा हॉल 'जय श्री राम' के जयकारे से गूंज उठा। आदिपुरुष का ट्रेलर देख कर फैंस में भी काफी उत्साह है और अब वे बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

कब रिलीज होगी 'आदिपुरुष'

'आदिपुरुष' भारत सहित दुनिया भर के सिनेमाघरों में 16 जून के दिन रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में सैफ अली खान, सनी सिंह, देवदत्त नागे भी अहम भूमिकाओं में हैं। वहीं इस फिल्म को अजय देवगन स्टाटर सुपरहिट फिल्म ताना जी के डायरेक्टर ओम राउत ने डायरेक्ट किया है। तानाजी के लिए ओम राउत को बेस्ट पॉपुलर फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है। इस फिल्म को विपुल भूषण कुमार द्वारा निर्मित किया गया है।

The Kerala Story: बंगाल में बैन के बाद यूपी में टैक्स फ्री हुई 'द केरल स्टोरी', फिल्म क्रू को मिले धमकी भरे कॉल


एक साथ 70 देशों में लॉन्च हुआ ट्रेलर

फिल्म 'आदिपुरुष' के ऑफिशियल ट्रेलर के लॉन्च होने से ठीक एक दिन पहले हैदराबाद में इसके लिए एक खास स्क्रीनिंग का इंतजाम किया गया। यह स्पेशल स्क्रीनिंग खास तौर पर प्रभाष के फैंस के लिए थी। इसके बाद मंगलवार यानी 9 जून को मुंबई में इस फिल्म का ग्रैंड ट्रेलर रिलीज इवेंट हुआ। इस दौरान फिल्म की पूरी स्टार कास्ट, डायरेक्टर और मेकर्स भी मौजूद रहे। इस फिल्म के ट्रेलर को एक साथ अलग अलग 70 देशों में रिलीज किया गया।

काफी खास है ट्रेलर

फिल्म के ट्रेलर से ही साफ है कि यह 'भगवान राम' के जीवन पर बनी फिल्म है। फिल्म में 'भगवान राम' और 'माता सीता' के जीवन को चित्रित करने का प्रयास किया गया है। फिल्म का वीएफएक्स और सीक्वेंस भी काफी लुभावना दिख रहा है। वहीं इस फिल्म के ट्रेलर में रामायण की कई सारी अहम घटनाओं की झलक भी देखने को मिलती है। ट्रेलर की शुरुआत गोस्वामी तुलसीदास जी की चौपाई से होती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।