Dussehra Lav Kush Ramlila: कैबिनेट मंत्री और बॉलीवुड अभिनेता इस बार राजधानी दिल्ली में 10 दिन तक चलने वाली रामलीला में अलग-अलग भूमिकाएं निभाते नजर आएंगे। कोरोना वायरल के कारण दो साल के बाद दिल्ली के लाल किला के मैदान में भव्य रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। इस रामलीला में गणमान्य लोगों के साथ बॉलीवुड के सितारों की भी मौजूदगी देखी जाएगी।
