Get App

Adipurush में सैफ अली खान का लुक देख यूजर्स बोले- 'ये रावण है या खिलजी?', ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा #DisappointingAdipurish

Adipurush में सैफ अली खान रावण का रोल प्ले कर रहे हैं। लेकिन उनके लुक से लेकर पुष्पक विमान तक सभी को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। सैफ को देख लोगों का कहना है वे रावण कम, अलाउद्दीन खिलजी ज्यादा लग रहे हैं

Curated By: Akhileshअपडेटेड Oct 03, 2022 पर 4:13 PM
Adipurush में सैफ अली खान का लुक देख यूजर्स बोले- 'ये रावण है या खिलजी?', ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा #DisappointingAdipurish
Adipurush का टीजर देख लोग इस कदर निराश हैं कि फिल्म को अभी से न देखने की बात करने लगे हैं

इस साल की वन ऑफ द मोस्ट अवेटेड फिल्म 'आदिपुरुष (Adipurush)' का टीजर देख लोग काफी निराश हैं। प्रभास, सैफ अली खान और कृति सेनन अभिनीत फिल्म आदिपुरुष का टीजर रविवार को अयोध्या में एक मेगा इवेंट के दौरान जारी किया गया। हालांकि, टीजर ने फैंस को निराश कर दिया है। लोग अभी से फिल्म को न देखने की बात करने लगे हैं। यूजर्स आदिपुरुष के कैरेक्टर्स को कार्टून बता रहे हैं।

दरअसल, प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान पहली बार लीक से हटकर कुछ अलग किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का टीजर भी सामने आ चुका है। टीजर में प्रभास और कृति सेनन को भगवान राम और माता सीता के रोल में जितना पसंद किया जा रहा है, वहीं सैफ अली खान को रावण के लुक में देख उतनी ही नाराजगी जाहिर की जा रही है। सोशल मीडिया पर आदिपुरुष के मेकर्स को ट्रोल किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Prachand: भारतीय वायुसेना में शामिल हुआ स्वदेशी लड़ाकू हेलीकॉप्टर 'प्रचंड', रक्षा मंत्री ने भरी उड़ान, जानें खासियत

टीजर में दिखाए गए रावण के किरदार पर यूजर्स ने आपत्ति जताई है। लोगों ने सैफ को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। लोगों ने आदीपुरुष के मेकर्स को आड़े हाथ लेते हुए फिल्म को बॉयकॉट करने की मांग की है। सोशल मीडिया पर '#DisappointingAdipurish' ट्रेंड हो रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें