Get App

Aditi Rao Hydari ने की साउथ एक्टर सिद्धार्थ से शादी, तेलंगाना में लिए सात फेरे

Aditi Rao Hydari ने अपने बिजी शेड्यूल से समय निकाल सिद्धार्थ से शादी कर ली है। अदिति जहां 37 साल की हैं वहीं सिद्धार्थ 44 साल के हैं। दोनों काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों ने साथ में 2021 में आई तेलुगू-तमिल फिल्म महा समुद्रम में साथ में काम किया था। तबसे उनकी डेटिंग की खबरें वायरल होना शुरू हुई थीं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 27, 2024 पर 2:48 PM
Aditi Rao Hydari ने की साउथ एक्टर सिद्धार्थ से शादी, तेलंगाना में लिए सात फेरे
Aditi Rao Hydari ने बिना किसी तामझाम के गुपचुप तरीके से शादी कर ली है

Aditi Rao Hydari और सिद्धार्थ (Siddharth Marriage) ने तेलंगाना के एक मंदिर में शादी कर ली। दोनों की शादी की खबर से फैंस में खुशी का माहौल है। लंबे समय से दोनों डेट कर रहे थे। ऐसे में अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari Wedding) जहां बॉलीवुड में अपनी फिल्मों में व्यस्त थीं वहीं सिद्धार्थ साउथ में एक के बाद एक प्रोजक्ट में काफी बिजी थे। दोनों ने बिना किसी शोर शराबे के तेलंगाना (Telangana Aditi Rao Hydari Roots) में सात फेरे लिए। 2021 में तेलुगू-तमिल फिल्म महा समुद्रम (Aditi Rao Hydari Siddharth Movies) में दोनों ने काम किया था। इसी फिल्म के बाद से उनकी डेटिंग (Aditi Rao Hydari Dating) की खबरें हर तरफ छाने लगीं। हालांकि दोनों ने कभी भी इस पर किसी भी तरह का रिएक्शन साझा नहीं किया।

Aditi Rao Hydari ने की दूसरी शादी

अदिति राव हैदरी का जन्म तेलंगाना में हुआ है। तेलंगाना से उनकी बचपन की बहुत सारी यादें जुड़ी हैं यही वजह कि उन्होंने सिद्धार्थ के साथ तेलंगाना के वानापर्थी जिले के श्रीरंगपुर में श्री रंगनायकस्वामी मंदिर में शादी की। ये एक्ट्रेस की दूसरी शादी है। 20o2 में अदिति की शादी एक वकील और पूर्व एक्टर सत्यदीप मिश्रा से हुई थी। 2013 में दोनों ने तलाक ले लिया। अदिति की मुलाकात सत्यदीप से 17 साल की उम्र में हुई थी। 24 की उम्र मे एक्ट्रेस ने शादी कर ली लेकिन वो इंडस्ट्री में अभी शुरुआत ही कर रही थीं इसलिए उन्होंने शादी को काफी सीक्रेट रखा था।

Aditi Rao Hydari और सिद्धार्थ की उम्र

 अदिति राव हैदरी जहां 37 साल की हैं वहीं सिद्धार्थ 44 साल के हैं। सिद्धार्थ ने 2003 में मेघना से शादी की थी हालांकि उनकी ये शादी ज्यादा समय तक नहीं चल पाई और 2007 में दोनों ने तलाक ले लिया। वहीं सत्यदीप मिश्रा ने अदिति से राहें अलग करने के बाद मसाबा गुप्ता से शादी कर ली है। दोनों की शादी 27 जनवरी 2023 में हुई।

Aditi Rao Hydari और सिद्धार्थ की फिल्में

अदिति राव हैदरी इन दिनों संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म हीरामंडी में व्यस्त हैं। वहीं सिद्धार्थ बॉलीवुड में रंग दे बसंती और चश्मे बद्दूर जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। बॉलीवुड से ज्यादा इन दिनों वो साउथ में व्यस्त हैं। 2023 में रिलीज हुई उनकी Chithha को काफी लोगों ने पसंद किया। अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ अपने करियर में लगातार नए मुकाम हासिल कर रहे हैं। ऐसे में दोनों के साथ में जुड़ने से उन्हें आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा मिलेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें