Gadar-2 के बाद अब बॉर्डर-2 में दहाड़ेंगे सनी देओल? चल रही है इसके सीक्वल की प्लानिंग

सनी देओल की कमबैक फिल्म ने कश्मीर फाइल, केरल स्टोरी, बजरंगी भाई जान और इस तरह की कई सारी सुपहिट फिल्मों की कमाई को पीछे छोड़ दिया है। अब इस फिल्म की धुंआधार सफलता के बाद सनी देओल की एक और सुपर-डुपर हिट फिल्म बॉर्डर (Border) के सीक्वल बनने की खबरें भी जोर पकड़ रही हैं

अपडेटेड Aug 20, 2023 पर 12:36 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सनी देओल की एक और सुपर-डुपर हिट फिल्म बॉर्डर (Border) के सीक्वल बनने की खबरें भी जोर पकड़ रही हैं

गदर 2 (Gadar-2) की ताबड़तोड़ कमाई ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स के सारे हैंडपंप उखाड़ दिए हैं। सनी देओल की कमबैक फिल्म ने कश्मीर फाइल, केरल स्टोरी, बजरंगी भाई जान और इस तरह की कई सारी सुपहिट फिल्मों की कमाई को पीछे छोड़ दिया है। अब इस फिल्म की धुंआधार सफलता के बाद सनी देओल की एक और सुपर-डुपर हिट फिल्म बॉर्डर (Border) के सीक्वल बनने की खबरें भी जोर पकड़ रही हैं।

क्या बनेगी बॉर्डर-2

बॉर्डर बॉलीवुड और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की एक ऐतिहासिक फिल्म है। यह फिल्म भारत और पाकिस्तान के बीच पृष्ठभूमि पर बनी हुई थी। यह फिल्म आज तक दर्शकों के जहन में ताजा है। इसके अलावा इस फिल्म के गाने आज तक भी लोगों की जुबान पर चढ़े हुए हैं। इस फिल्म का निर्देशन जेपी दत्ता ने किया था। अब ऐसा कहा जा रहा है कि गदर 2 की जबरदस्त सफलता के साथ, सनी देओल, जेपी दत्ता और निधि दत्ता बॉर्डर 2 ला रहे हैं, जिसे देश की सबसे बड़ी युद्ध फिल्म माना जा रहा है।

Gadar-2: बॉक्स ऑफिस पर सनी पाजी की दमदार दहाड़ का जलवा, पठान, दंगल और KGF2 को किया खामोश


मीडिया में चल रही हैं अफवाहें

मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक बॉर्डर भारतीय सिनेमा की सबसे ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है और ऐसी फिल्म का सीक्वल बनना जरूरी है। टीम पिछले 2 से 3 वर्षों से बॉर्डर सीक्वल बनाने की संभावना पर चर्चा कर रही है और अब आखिरकार सब कुछ सही हो गया है क्योंकि टीम एक वक्त के बाद इसके सीक्वल के ऑफीशियल ऐलान के बाद पूरी तरह से तैयार है। टीम ने 1971 के भारत-पाक युद्ध की एक ऐसी कहानी की पहचान की है जो अभी तक बड़े पर्दे पर नहीं बताई गई है और सभी इसे शानदार ढंग से दिखाने के लिए तैयार हैं।

जल्द शुरू होगा इसके राइटिंग का प्रोसेस

मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक जल्द ही इस फिल्म की कहानी पर काम शुरू होगा। वहीं इस सीक्वल में सनी देओल को छोड़ कर किसी भी अभिनेता को दोबारा से कास्ट नहीं किया जाएगा। इस सीक्वल में सभी नए कलाकारों को कास्ट किए जाने की योजना बनाई जा रही है। बॉर्डर से सनी देओल शायद इकलौते एक्टर होंगे, जो बॉर्डर 2 का भी हिस्सा होंगे। फिलहाल इस फिल्म का प्लानिंग शुरुआती दौर में है। जल्द ही इस फिल्म का ऑफीशियल ऐलान किया जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।