Gadar-2: बॉक्स ऑफिस पर सनी पाजी की दमदार दहाड़ का जलवा, पठान, दंगल और KGF2 को किया खामोश

Gadar-2: मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती अनुमानों से पता चलता है कि गदर 2 ने आठवें दिन 19.50 करोड़ से 20.50 करोड़ रुपये के बीच कमाई की। इसका मतलब यह है कि अनिल शर्मा निर्देशित फिल्म के दूसरे शुक्रवार के कलेक्शन ने शाहरुख खान की पठान, आमिर खान की दंगल, यश की ब्लॉकबस्टर फिल्म केजीएफ 2, आमिर खान की पीके और विवेक अग्निहोत्री की द कश्मीर फाइल्स को पीछे छोड़ दिया है

अपडेटेड Aug 19, 2023 पर 7:48 PM
Gadar-2: रिलीज के बाद से ही गदर 2 (Gadar-2) को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है

Gadar-2: रिलीज के बाद से ही गदर 2 (Gadar-2) को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर इस फिल्म की कमाई बॉक्स ऑफिस पर धीमी होने का नाम ही नहीं ले रही है। अब खबर आई है कि गदर 2 ने आठवें दिन यानी शुक्रवार, 18 अगस्त को करीब 20 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके साथ ही अब यह फिल्म  300 करोड़ रुपये क्लब में भी शामिल हो गई है।

पठान, दंगल और KGF2 को दी पटखनी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती अनुमानों से पता चलता है कि गदर 2 ने आठवें दिन 19.50 करोड़ से 20.50 करोड़ रुपये के बीच कमाई की। इसका मतलब यह है कि अनिल शर्मा निर्देशित फिल्म के दूसरे शुक्रवार के कलेक्शन ने शाहरुख खान की पठान, आमिर खान की दंगल, यश की ब्लॉकबस्टर फिल्म केजीएफ 2, आमिर खान की पीके और विवेक अग्निहोत्री की द कश्मीर फाइल्स को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, जहां तक दूसरे शुक्रवार तक के कुल कलेक्शन पर गौर किया जाए, तो 'पठान' ने 360 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि गदर 2 ने लगभग 300 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

Guns and Gulaabs Review: 90 के दशक में बीतती अफीम मफिया बनने की कहानी, जानें कैसी है ये वेब सीरीज


पहले दिन ही की थी छप्परफाड़ कमाई

यह भी ध्यान दिया जाना चाहिए कि गदर 2 ने अपने शुरुआती दिन से दूसरे शुक्रवार तक 50 प्रतिशत से कम की गिरावट दर्ज की। पहले दिन फिल्म ने 38.50 करोड़ रुपये की कमाई की। 11 अगस्त को रिलीज हुई गदर 2 में सनी देओल और अमीषा पटेल मुख्य भूमिका में हैं। यह गदर: एक प्रेम कथा का आधिकारिक रीमेक है जो 2001 में रिलीज हुई थी। गदर 2 साल 1971 के भारत-पाक युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है। जहां गदर एक प्रेम कथा में तारा सिंह यानी सनी देओल अपनी पत्नी सकीना यानी अमीषा पटेल को वापस लाने के लिए पाकिस्तान जाते हैं तो वहीं गदर टू में तारा सिंह पाकिस्तान में अपने बेटे के बचाने के मिशन पर है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।