Guns and Gulaabs Review: 90 के दशक में बीतती अफीम मफिया बनने की कहानी, जानें कैसी है ये वेब सीरीज

राज एंड डीके ने अपनी जुगलबंदी की नए सीरीज गंस एंड गुलाब्स (Guns & Gulaabs) को दर्शकों के सामने परोस दिया है। इस नई वेबसीरीज में राजकुमार राव, दुलकर सलमान और गुलशन देवैया जैसे शानदार कालाकार मौजूद हैं। ऐसे दमदार कलाकारों ने इस 7 एपिसोड वाली वेबसीरीज में कैसा काम किया है और क्या इस वीकेंड आप इसे बिंच वॉच कर सकते हैं या नहीं आइये जानते हैं इसके रिव्यू के सहारे

अपडेटेड Aug 18, 2023 पर 4:06 PM
राज एंड डीके ने अपनी जुगलबंदी की नई सीरीज गंस एंड गुलाब्स (Guns & Gulaabs) को दर्शकों के सामने परोस दिया है

द फैमली मैन (The Family Man) और फर्जी (Farzi) जैसी वेब सीरीज से इंडियन ओटीटी प्लेटफॉर्म और ऑडियंस को एंटरटेनमेंट का तगड़ा डोज देने के बाद राज एंड डीके ने अपनी जुगलबंदी की नई सीरीज गंस एंड गुलाब्स (Guns & Gulaabs) को दर्शकों के सामने परोस दिया है। इस नई वेबसीरीज में राजकुमार राव, दुलकर सलमान और गुलशन देवैया जैसे शानदार कालाकार मौजूद हैं। ऐसे दमदार कलाकारों ने इस 7 एपिसोड वाली वेबसीरीज में कैसा काम किया है और क्या इस वीकेंड आप इसे बिंच वॉच कर सकते हैं या नहीं आइये जानते हैं इसके रिव्यू के सहारे।

कैसी है गंस एंड गुलाब्स

गंस एंड गुलाब्स का प्लॉट 90 के दशक का है। अगर आप 90 के दशक का सिनेमा देखते हुए बड़े हुए हैं तो इस वेबसीरीज में नॉस्टैल्जिया हिट करने की गारंटी है। पूरी सीरीज दो गैंगस्टर की कहानी है। ये दोनों ही अफीम के सबसे बड़े व्यापारी बनना चाहते हैं। इन दोनों के बीच एंट्री होती है एक नारकोटिक्स ऑफिसर अर्जुन की। पाना टीपू, आत्माराम और जूनियर गांची इन गैंगस्टर्स के मोहरे हैं। इन सभी की अपनी अलग अलग खासियतें हैं। इन किरदारों के साथ ही इस वेबसीरीज की सबसे बड़ी खासियत इसकी कास्टिंग ही है।


किसने निभाया कौन सा किरदार

राजकुमार राव ने गंस एंड गुलाब्स में पाना टीपू का किरदार निभाया है। राजकुमार एक ऐसे सिद्धहस्त अभिनेता हो चुके हैं जो बिना कोई एफर्ट डाले ही किसी भी किरदार को निभा सकते हैं। वहीं दुलकल सलमान इस वेबसीरीज से ओटीटी की दुनिया में कदम रख रहे हैं। मलयालम और रिजनल सिमेना में तो दुलकर पहले से ही गदर मचाए हुए हैं। इंस्पेक्टर के किरदार में दुलकर काफी अच्छे लगे हैं। वहीं काम के मामले में हॉस्टल डेज और व्हाइट टाइगर में नजर आ चुके आदर्श गौरव ने भी कमाल का अभिनय किया है। गुलशन देवैया ने जिस तरह से आत्माराम का किरदार निभया है उसे देख कर ऐसा ही लगता है जैसे वो किरदार गुलशन के लिए ही लिखा गया था।

JioCinema ने बनाया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, बिग बॉस ओटीटी को मिली 10 करोड़ से ज्यादा ऑडियंस

क्या है अच्छा क्या है बुरा

इस वेबसीरीज की अच्छाई और बुराई दोनों एक ही है। इस वेबसीरीज की कहानी ही इसका सबसे मजबूत और सबसे कमजोर पक्ष दोनों ही। कुछ एपिसोड में जहां आपको एंटरटेनमेंट का भरपूर डोज मिलेगा तो वहीं कुछ एपिसोड में आपको बोरियत महसूस हो सकती है। हालांकि आखिरी के दो एपिसोड्स में आपको मजा आएगा।

देखें या ना देखें

गंस एंड गुलाब्स शानदार कलाकारों की परफॉर्मेंस से सजी एक अच्छी वेबसीरीज है। हालांकि इसमें कुछ खामियां भी हैं पर इस वीकेंड आप इसे नेटफ्लिक्स पर बिंज वॉच कर सकते हैं। अगर 90 के दशक की फिल्में पसंद हैं तो भी आप इस वेबसीरीज को देख सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।