JioCinema ने बनाया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, बिग बॉस ओटीटी को मिली 10 करोड़ से ज्यादा ऑडियंस

Jio Cinema ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। दरअसल जियो सिनेमा ने रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी के लिए 10 करोड़ से ज्यादा यूनीक ऑडियंस का रिकॉर्ड बनाया है। जिसके बाद यह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के बाद सबसे ज्यादा स्ट्रीम किया जाने वाला एंटरटेनमेंट प्रोग्राम बन गया है

अपडेटेड Aug 17, 2023 पर 9:39 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
OTT प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा (Jio Cinema) ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है

OTT प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा (Jio Cinema) ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। दरअसल जियो सिनेमा ने रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी के लिए 10 करोड़ से ज्यादा यूनीक ऑडियंस का रिकॉर्ड बनाया है। जिसके बाद यह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के बाद सबसे ज्यादा स्ट्रीम किया जाने वाला एंटरटेनमेंट प्रोग्राम बन गया है। बिग बॉस ओटीटी-2 की स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर हो रही थी। इसके पहले सीजन की स्ट्रीमिंग भी जियो सिनेमा पर ही हुई थी। इस शो के पहले सीजन को करण जौहर ने होस्ट किया था। वहीं दूसरी सीजन की होस्टिंग सलमान खान ने की थी।

इतनी देर तक देखा गया बिग बॉस ओटीटी

जियो सिनेमा ने अपनी एक रिलीज में बताया कि बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान द्वारा होस्ट किए गए शो को करीब 3,000 करोड़ मिनट तक देखा गया। बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन के फाइनल एपिसोड को 14 अगस्त के दिन स्ट्रीम किय गया था। इस दौरान इसने 2.3 करोड़ लाइव ऑडियंस का और 72 लाख पीक कंकरेंसी के वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ ग्लोबल लेवल पर टॉप 5 में अपनी जगह बनाई।

Burger King ने टमाटरों को दी छुट्टी, अपने सभी इंडियन आउटलेट्स के बाहर लगाया खास नोटिस


245 करोड़ वीडियो विजुअल्स दर्ज किए गए

आठ हफ्ते के सीजन में 245 करोड़ वीडियो विजुअल्स दर्ज किए गए। इस दौरान 5.5 करोड़ से भी ज्यादा यूजर्स मल्टी-कैमरा फीड, हाइप मोड में ऑडियंस टेकओवर, मीम द मोमेंट और लाइव चैट जैसी इंटरैक्टिव सर्विस से जुड़े रहे थे। जियो सिनेमा ने कहा कि शो की पॉपुलैरिटी पूरे भारत में फैली थी। इसमें महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, गुजरात, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश में ऑडियंस का रेस्पॉन्स सबसे अच्छा रहा था।

इन बंड़ी कंपनियों ने किया था शो को स्पॉन्सर

स्पॉन्सरशिप की अगर बात करें तो बिग बॉस ओटीटी को विमल इलायची, टू यम्म, विक्को, चिंग्स, पेटीएम, सिल्वर कॉइन और लेंसकार्ट जैसे ब्रांड ने स्पॉन्सर किया था। गिल्टफ्री इंडस्ट्रीज, आरपी-संजीव गोयनका ग्रुप के मार्केटिंग वॉइस प्रेसिडंट ने कहा कि बिग बॉस ओटीटी के साथ साझेदारी करना बेहतर ऑप्शन साबित रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।