Burger वो भी बिना टमाटर के! हमने कभी सोचा भी नहीं था लेकिन ये दौर आ ही गया। टमाटर के बढ़ते दामों ने फूड चेन बर्गर किंग को अपने बर्गर और रैप्स में से टमाटर बाहर करने के लिए मजबूर कर दिया है। बर्गर किंग ने भारत के जितने भी आउटलेट्स हैं उनमें ये बदलाव किया है। ये बदलाव खाने के महंगे होने की ओर इशारा कर रहा है। दुनिया की सबसे आबादी वाले देश के ग्राहक महंगाई से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले हैं।
बर्गर किंग ने टमाटर की बढ़ती कीमत और कमी के कारण अपने सभी आउटलेट्स के बाहर एक नोटिस लगाया है। इस नोटिस में लिखा है कि “टमाटरों को भी छुट्टी चाहिए…हम खाने में और टमाटर डालने में अबसे अक्षम हैं।” इस कदम को उठाने के बाद बर्गर किंग के लिए अपने बर्गर की क्वालिटी को मेनटेन करना मुश्किल होता जा रहा है।
फूड चेन्स कोस्ट कटिंग को लेकर सजग
Burger King से पहले कई फूड चेन्स ने अपने खाने से टमाटर को बाहर कर दिया था। सबसे पहले ये कदम उठाया था McDonald और Subway ने। सभी का एक-एक करके टमाटर को मेन्यू से बाहर करना इशारा है कि खाना और महंगा होने वाला है। भारत में रिटेल इंफ्लेशन 15 महीनों में सबसे ज्यादा 7.4 प्रतिशत पर पहुंच गई है। जुलाई में खाने के बढ़ते दामों में टमाटर ने सबसे ज्यादा अहम भूमिका निभाई है।
वैसे खाने का महंगा होना सिर्फ टमाटर पर ही निर्भर नहीं करता है। Subway ने हाल ही में अपने कस्टमर्स को दी जाने वाली फ्री चीज़ स्लाइस भी बंद कर दी है। कोस्ट कटिंग को ध्यान में रखते हुए सबवे अब चीज़ सॉस कस्टमर्स को दे रहा है। वहीं दूसरी ओर Domino’s ने 49 रुपए का पिज्जा शुरू किया है। लोगों के फाइनेंशियल चैलेंजेस को देखते हुए ये पिज्जा काफी सस्ता है।
एक्सपर्ट्स के मुताबिक टमाटर की कमी की वजह से चीजों के दाम 450 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। मानसून में बारिश के घटते-बढ़ते पैटर्न की वजह से फसल काफी बर्बाद हुई। इस वजह से सप्लाई चेन पर भी गहरा प्रभाव पड़ा है। कई जगहों पर ये उछाल कम हुआ है लेकिन इंडस्ट्री फिर भी इस बदलाव से काफी प्रभावित है। कस्टमर्स Burger India के सपोर्ट पेज पर लगातार पूछ रहे हैं कि हमारे बर्गर में टमाटर क्यों नहीं है? वहीं फ्रेंचाइजी का कहना है कि वो अपनी क्वालिटी के लिए काफी हाई स्टैंडर्ड्स रखते हैं। साथ ही बर्गर किंग ने वादा किया है कि जल्द ही टमाटर वापसी करेगा।