बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai and Abhishek Bachchan) की 11 वर्षीय बेटी आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) ने कुछ कुछ यूट्यूब चैनलों के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) में एक याचिका दाखिल की है। इन यूट्यूब चैनलों ने कुछ दिनों पहले आराध्या की हेल्थ को लेकर फेक न्यूज चलाई थी। आराध्या ने अपनी याचिका में इन्हीं चैनलों और इसके कंटेंट पर रोक लगाने की मांग की है। दिल्ली हाई कोर्ट 20 अप्रैल यानी आज इस मामले में सुनवाई करेगा।
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक YouTube टैब्लॉइड की तरफ से फेक न्यूज दिखाई गई थी, जिसमें आराध्या की हेल्थ को लेकर गलत न्यूज दी गई थी। ये देखकर बच्चन परिवार को काफी गुस्सा आया। ऐसे में आराध्या की तरफ से हाई कोर्ट में एक याचिका दर्ज की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, 2 यूट्यूब चैनल और 1 वेबसाइट के खिलाफ याचिका दायर की गई है।
आराध्या ने अपनी याचिका में अपने नाबालिग होने का हवाला देते हुए कोर्ट से अपील की है कि इन यूट्यूब चैनलों से उन पर बनाए गए सभी वीडियोज को हटाने का आदेश दें। साथ ही उन्होंने गूगल LLC और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मंत्रालय को भी इस याचिका में पार्टी बनाया है।
बता दें कि आराध्या बच्चन सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की पोती हैं। आराध्या बच्चन अक्सर चर्चाओं में बनी रहती है। हाईप्रोफाइल इवेंट्स और पार्टीज में आराध्या अपनी मां ऐश्वर्या राय बच्चन और परिवार के साथ अक्सर देखी जाती हैं।
धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की 11 वर्षीय छात्रा को अक्सर अपने माता-पिता के साथ हाई-प्रोफाइल कार्यक्रमों में देखा जाता है। हाल ही में, उन्हें मुंबई में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के स्टार-स्टड लॉन्च में देखा गया था।
आराध्या ने हाल ही में 16 नवंबर को अपना 11वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। इस खास मौके पर बच्चन परिवार ने घर पर एक शानदार पार्टी रखी थी। इस ग्रैंड पार्टी में बॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम दिग्गज सितारे शामिल हुए थे।