Akanksha Dubey Suicide: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने की खुदकुशी, बनारस के होटल में मिला शव

Akanksha Dubey Suicide: भोजपुरी स्टार ने ये कदम क्यों उठाया इस बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। इस खबर के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। हर कोई यही जानना चाहता है कि आखिर उन्होंने किन वजहों के चलते इतने कम उम्र में अपनी जान दे दी। फिलहाल, यूपी पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। खुदकुशी से कुछ घंटे पहले आकांक्षा ने अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इस वीडियो में एक्ट्रेस 'हिलोर मारे' गाने पर डांस कर रही थीं

अपडेटेड Mar 26, 2023 पर 4:10 PM
Akanksha Dubey Suicide: सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में मॉडल और एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी

Akanksha Dubey Suicide: भोजपुरी इंडस्ट्री से रविवार को एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) ने आत्महत्या कर लिया है। आकांक्षा का शव बनारस के एक होटल में मिला है। वह सिर्फ 25 साल की थी। बताया जा रहा है कि बीती रात (25 मार्च) आकांक्षा शूट के बाद वाराणसी के एक होटल में रूकी हुई थीं और वहीं पर उन्होंने सुसाइड कर लिया। सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में मॉडल और एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। होटल के कमरे में उनका शव लटका हुआ पाया गया।

भोजपुरी स्टार ने ये कदम क्यों उठाया इस बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। इस दुखद खबर के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। हर कोई यही जानना चाहता है कि आखिर उन्होंने किन वजहों के चलते इतने कम उम्र में अपनी जान दे दी। फिलहाल, यूपी पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

लास्ट वीडियो में खुद दिखीं एक्ट्रेस


खुदकुशी से कुछ घंटे पहले आकांक्षा ने अपना आखिरी वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इस वीडियो में एक्ट्रेस 'हिलोर मारे' गाने पर डांस कर रही थीं। कमर लचकाती आकांक्षा के चेहरे पर मुस्कान दिख रही है। ब्लू जींस के साथ ब्लैक क्रॉप टॉप पहने वह शीशे के सामने डांस करती नजर आईं।

इस वीडियो को देखकर कोई विश्वास नहीं कर सकता कि आकांक्षा के मन में खुदकुशी करने की बात आ सकती है। फैंस इस पोस्ट पर एक्ट्रेस की आत्मा को शांति मिलने की दुआ कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि 25 वर्षीय आकांक्षा ने वाराणसी के सारनाथ होटल में खुदकुशी की है।

ये भी पढ़ें- क्या एक दूसरे को डेट कर रहे हैं AAP सांसद राघव चड्ढा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा? वायरल हुआ वीडियो

वह बनारस में ही अपने अगले प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही थीं। शूटिंग के बाद अचानक ऐसा क्या हुआ कि आकांक्षा ने होटल में जाने के बाद खुदकुशी जैसा कदम उठाया? ऐसे तमाम तरह के सवाल उठ रहे हैं। इस मामले में अभी बाकी जानकारी आने का इंतजार है।

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की 'ड्रीम गर्ल'

आकांक्षा दुबे को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का 'ड्रीम गर्ल' कहा जाता था। उन्होंने 'मेरी जंग मेरा फैसला', 'मुझसे शादी करोगी' और 'साजन' जैसी फिल्में कीं, जो काफी हिट रही थीं। जिस दिन आकांक्षा दुबे की मौत हुई, उसी के कुछ घंटे बाद उनका सिंगर पवन सिंह के साथ आखिरी गाना 'आरा कभी हारा नहीं (Aara Kabhi Hara Nahi)' रिलीज हुआ है।

View this post on Instagram

A post shared by

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।