अक्षय कुमार अब भारतीय नागरिक, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोले खिलाड़ी- दिल और नागरिकता, दोनों हिंदुस्तानी

अक्षय ने डॉक्यूमेंट की फोटो शेयर करते हुए लिखा, "दिल और नागरिकता, दोनों हिंदुस्तानी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं! जय हिंद!" पिछले कुछ सालों में, अक्षय को उनकी कनाडाई नागरिकता को लेकर भारी ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा है। इंटरव्यू में अक्षय ने कहा था कि उन्हें बुरा लगता था, जब लोग उनकी कनाडाई नागरिकता का कारण जाने बिना कुछ कहते थे

अपडेटेड Aug 15, 2023 पर 2:19 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अक्षम कुमार अब भारतीय नागरिक, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोले खिलाड़ी- दिल और नागरिकता, दोनों हिंदुस्तानी

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) आखिरकार अब भारतीय नागरिक हैं, क्योंकि अभिनेता को भारत की नागरिकता (Indian Citizenship) दे दी गई है। अक्षय ने पहले कहा था कि उन्होंने 2019 में भारतीय पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था, लेकिन Covid-19 के कारण इस प्रक्रिया में देरी हुई। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर, अक्षय ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ ये रोमांचक खबर शेयर की।

अक्षय ने डॉक्यूमेंट की फोटो शेयर करते हुए लिखा, "दिल और नागरिकता, दोनों हिंदुस्तानी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं! जय हिंद!" पिछले कुछ सालों में, अक्षय को उनकी कनाडाई नागरिकता को लेकर भारी ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा है।

अक्षय कुमार ने Twitter पर फैंस को दी भारत नागरिकता मिलने की खबर अक्षय कुमार ने Twitter पर फैंस को दी भारत नागरिकता मिलने की खबर


आज तक को दिए इंटरव्यू में अक्षय ने कहा था कि उन्हें बुरा लगता था, जब लोग उनकी कनाडाई नागरिकता का कारण जाने बिना कुछ कहते थे।

उन्होंने कहा, “भारत मेरे लिए सब कुछ है… मैंने जो कुछ भी कमाया है, जो कुछ भी हासिल किया है वो यहीं से है। और मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे वापस देने का मौका मिला। आपको बुरा लगता है, जब लोग बिना कुछ जाने कुछ भी कहते हैं…”

Hindustan Times के लीडर्स समिट में उन्होंने कहा, “कनाडा का पासपोर्ट होने का मतलब ये नहीं है कि मैं किसी भारतीय से कम हूं। मैं पूरी तरह से भारतीय हूं। मैं पिछले नौ साल से यहां हूं, जब मुझे पासपोर्ट मिला था। और मैं इस कारण में नहीं जाना चाहता कि क्यों, क्या हुआ, मेरी फिल्में नहीं चल रही थीं, ब्ला ब्ला ब्ला, चलो वो ठीक है।"

Bigg Boss OTT 2: बस कुछ ही देर में हो जाएगा विनर के नाम का ऐलान, एल्विश यादव या अभिषेक कौन बनेगा विजेता?

उन्होंने कहा, “हां, मैंने ये 2019 में कहा था, मैंने इसके लिए आवेदन किया था। फिर उसके बाद महामारी आ गई। उसके 2-2.5 साल सब कुछ बंद हो जाएगा। रिनाउंस का अभी मेरा लेटर आ गया है।"

अक्षय फिलहाल अपनी हालिया रिलीज OMG 2 की सफलता का आनंद ले रहे हैं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। गदर 2 के कारण कम स्क्रीन अलॉट होने के बावजूद, OMG 2 ने केवल चार दिनों में 55 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।