Bigg Boss OTT 2: बस कुछ ही देर में हो जाएगा विनर के नाम का ऐलान, एल्विश यादव या अभिषेक कौन बनेगा विजेता?

14 अगस्त की रात बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन के विनर का ऐलान होगा। बिग बॉस के विनर का फैसला वोटिंग से होगा। 14 अगस्त यानी सोमवार की रात 9 बजे इसका फिनाले एपिसोड स्ट्रीम किया जाएगा। बिग बॉस के घर में फिलहाल 5 लोग बचे हुए हैं। ये पांचों प्रतिभागी हैं एल्विश यादव, अभिषेक मल्हन, मनीषा रानी, पूजा भट्ट और बेबिका घुर्वे। फाइनल जीतने के लिए इन पांचों ही प्रितभागियों में बेहद कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है

अपडेटेड Aug 14, 2023 पर 7:01 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) के फिनाले का टाइम नजदीक आ गया है। आज यानी 14 अगस्त की रात बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन के विनर का ऐलान होगा

बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) के फिनाले का टाइम नजदीक आ गया है। आज यानी 14 अगस्त की रात बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन के विनर का ऐलान होगा। बिग बॉस के विनर का फैसला वोटिंग से होगा। 14 अगस्त यानी सोमवार की रात 9 बजे इसका फिनाले एपिसोड स्ट्रीम किया जाएगा। बिग बॉस के घर में फिलहाल 5 लोग बचे हुए हैं और इस शो के विनर की लिस्ट में इन पांचों ही कंटेस्टेंट के बीच कांटे का मुकाबला जारी है।

Bigg Boss OTT 2 में अब बचे हैं केवल ये पांच लोग

बिग बॉस के घर में अब केवल पांच लोग ही बचे रह गए हैं। ये पांचों प्रतिभागी हैं एल्विश यादव, अभिषेक मल्हन, मनीषा रानी, पूजा भट्ट और बेबिका घुर्वे। फाइनल जीतने के लिए इन पांचों ही प्रितभागियों में बेहद कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। हालांकि फिलहाल यह साफ नहीं है कि वोटिंग में पलड़ा किस तरफ है। लेकिन मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक एल्विश यादव वोटिंग की रेस में फिलहाल आगे निकलते हुए दिख रहे हैं।

PVR Inox के लिए शानदार रहा ये वीकेंड, एक दिन में फिल्म देखने पहुंची 12.8 लाख ऑडियंस, गदर, OMG-2 और जेलर का दिखा क्रेज


सलमान खान कर रहे हैं शो को होस्ट

बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) का दूसरा सीजन सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। इससे पहले बिग बॉस ओटीटी का पहला सीजन करण जौहर ने होस्ट किया था। हालांकि विनर्स की लिस्ट में अभिषेक मल्हन का नाम भी आगे चल रहा है। वहीं मीडिया में चल रही खबरों की अगर मानें तो इस शो के विजेता को पुरस्कार के तौर पर बिग बॉस की ट्रॉफी, 25 लाख रुपये और जिंदगी भर के फ्री में खाने का पुरस्कार मिल सकता है। हालांकि फिलहाल विनर को पुरस्कार के तौर पर क्या मिलेगा इस बात की कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इस शो का प्रीमियर 17 जून को जियो सिनेमा पर हुआ था। वहीं इस बार शो में आकांक्षा पुरी, जैन हदीद, जिया शंकर और फलक नाज जैसे कई सारे फेमस सेलेब्स नजर आए थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।