PVR Inox के लिए शानदार रहा ये वीकेंड, एक दिन में फिल्म देखने पहुंची 12.8 लाख ऑडियंस, गदर, OMG-2 और जेलर का दिखा क्रेज

पीवीआर आईनॉक्स (PVR Inox) में रविवार के दिन 12.8 लाख ऑडियंस फिल्म देखने पहुंची। वहीं अकेले रविवार यानी 13 अगस्त के दिन कंपनी ने 39.5 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। वहीं 11-13 अगस्त का यह वीकेंड 33.6 लाख ऑडियंस और 100 करोड़ रुपये से ज्यादा के कलेक्शन के साथ इतिहास में सबसे अच्छा रहा है। वहीं मल्टीप्लेक्स का यह कहना है कि यह कोविड के बाद का सबसे बिजी वीकेंड भी रहा था

अपडेटेड Aug 14, 2023 पर 6:35 PM
पीवीआर आईनॉक्स (PVR Inox) में रविवार के दिन 12.8 लाख ऑडियंस फिल्म देखने पहुंची

मल्टीप्लेक्स चेन पीवीआर आईनॉक्स (PVR Inox) के लिए 13 अगस्त का दिन बेहद ही शानदार रहा। दरअसल इस दिन एक साथ ही चार बड़ी फिल्में रिलीज हुईं। पीवीआर आईनॉक्स ने 13 अगस्त को रजनीकांत की जेलर, सनी देओल-स्टारर गदर 2, अक्षय कुमार की ओएमजी 2 और तेलुगु फिल्म भोला शंकर की बदौलत एक दिन में सबसे ज्यादा ऑडियंस और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दर्ज किया।

एक दिन में ही आए 12 लाख से ज्यादा दर्शक

पीवीआर आईनॉक्स (PVR Inox) में इस दौरान 12.8 लाख ऑडियंस फिल्म देखने पहुंची। वहीं अकेले रविवार यानी 13 अगस्त के दिन कंपनी ने 39.5 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। वहीं 11-13 अगस्त का यह वीकेंड 33.6 लाख ऑडियंस और 100 करोड़ रुपये से ज्यादा के कलेक्शन के साथ इतिहास में सबसे अच्छा रहा है। वहीं मल्टीप्लेक्स का यह कहना है कि यह कोविड के बाद का सबसे बिजी वीकेंड भी रहा था।


टूटा पिछले 10 सालों का रिकॉर्ड

स्वतंत्रता दिवस की छुट्टियों से पहले वाले वीकेंड में भारत भर के सिनेमाघरों में 2.10 करोड़ से भी ज्यादा ऑडियंस की मौजूदगी दर्ज की गई। यह पिछले 10 सालों में दर्ज की गई सबसे बड़ी संयुक्त मौजूदगी है। यह ऐसे समय में आया है जब फिल्मों के उम्मीद से कम प्रदर्शन के कारण सिनेमाघरों में वित्त वर्ष 2024 में जून तिमाही में मंदी देखी गई। मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (MAI) के अध्यक्ष कमल ज्ञानचंदानी ने मनीकंट्रोल को बताया, "ऑक्यूपेंसी, बॉक्स ऑफिस और एडमिशन सहित सभी मापदंडों पर, यह वीकेंड (11-13 अगस्त) सबसे बड़ा है।"

15 अगस्त को आएगी और भी ज्यादा ऑडियंस

ज्ञानचंदानी को उम्मीद है कि 15 अगस्त 13 अगस्त से भी बड़ा होगा। सभी चार फिल्में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं और ओएमजी 2 ने मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में जबरदस्त कमाई की है। 11-13 अगस्त के वीकेंड के दौरान, फिल्मों ने पूरे भारत में अच्छा प्रदर्शन किया है। बेंगलुरु जैसे शहरों में थिएटर जहां सभी चार फिल्मों की स्क्रीनिंग हुई है, वहां 90 प्रतिशत से अधिक ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई है और पूरे भारत में यह 70-75 प्रतिशत के बीच है।

VIDEO: सीमा हैदर ने लगाए 'पाकिस्तान मुर्दाबाद' और 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' के नारे, सचिन संग फहराया तिरंगा, वीडियो वायरल

OMG 2 को मिल रहा अच्छा रेस्पॉन्स

हालांकि ऐसी चिंताएं थीं कि 'ए' सर्टिफिकेट की वजह से ओएमजी 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सीमित हो सकता है, फिल्म ने अब तक काफी हद तक मजबूत वर्ड ऑफ माउथ के आधार पर अच्छा प्रदर्शन किया है। प्रभुदास लीलाधर के रिसर्च एनालिस्ट जिनेश जोशी ने कहा कि धीमी शुरुआत के बाद, ओएमजी 2 ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन तेजी पकड़ी और अब तक 43 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

गदर 2 की बंपर कमाई

जोशी ने कहा कि गदर 2 ने शुरुआती वीकेंड में 135 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और यह 'पठान' के बाद 2023 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। चूंकि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छुट्टी है, हम हाउसफुल शो की उम्मीद कर सकते हैं क्योंकि फिल्म की थीम देशभक्ति से जुड़ी है। ऐसी ठोस शुरुआत को देखते हुए, गदर 2 लाइफटाइम कलेक्शन में 200 करोड़ रुपये से अधिक का आंकड़ा पार कर सकती है। उन्होंने बताया कि जेलर ने एक्सटेंडेड शुरुआती वीकेंड में 146 करोड़ रुपये कमाए थे।

सितंबर में रिलीज हो रही हैं ये बड़ी फिल्में

जोशी ने कहा कि सितंबर क्वार्टर के लिए कंटेंट पाइपलाइन में ड्रीम गर्ल 3, शाहरुख खान की जवान और प्रभास की सालार जैसी फिल्में रिलीज होंगी। हमें इस तिमाही में बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन में तेज सुधार की उम्मीद है। हालांकि, एनालिस्ट्स का कहना है कि वित्त वर्ष 24 की दूसरी तिमाही में, हिंदी बॉक्स ऑफिस प्री-कोविड स्तर से 25 प्रतिशत कम 750 करोड़ रुपये होने का अनुमान है और फुटफॉल प्री-कोविड स्तर से 40 प्रतिशत कम रहेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।