Akshay Kumar: अक्षय कुमार ने 3 मिनट में 184 सेल्फी क्लिक कर बनाया गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड, देखें वीडियो

Akshay Kumar Selfiee: अभिनेता अक्षय कुमार ने मुंबई में अपनी अपकमिंग फिल्म 'सेल्फी' के प्रमोशन के दौरान एक कार्यक्रम में तीन मिनट में सबसे ज्यादा सेल्फी लेने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) तोड़ दिया है। अक्षय ने इसकी जानकारी इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर कर दी है। इसके साथ ही उन्होंने फैंस को आभार भी जताया है। अक्षय का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है

अपडेटेड Feb 23, 2023 पर 4:17 PM
Akshay Kumar Selfiee: अक्षय कुमार ने मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में 3 मिनट में रिकॉर्ड 184 सेल्फी क्लिक की

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी आने वाली फिल्म 'सेल्फी' (Selfiee) के प्रमोशन में जोरों-शोरों से लगे हुए हैं। फिल्म के प्रमोशन्स के बीच अक्षय कुमार ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। अभिनेता ने बुधवार (22 फरवरी) को मुंबई में अपनी अपकमिंग फिल्म 'सेल्फी' के प्रमोशन के दौरान एक कार्यक्रम में तीन मिनट में सबसे ज्यादा सेल्फी लेने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) तोड़ दिया है। अक्षय ने इसकी जानकारी इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर कर दी है। इसके साथ ही उन्होंने फैंस को आभार भी जताया है।

अक्षय ने मुंबई में आयोजित एक फैन मीट-एंड-ग्रीट कार्यक्रम में तीन मिनट में रिकॉर्ड 184 सेल्फी क्लिक की। अभिनेता ने कार्यक्रम की कुछ झलकियां अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कीं और अपने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें और वीडियो शेयर कर अपने फैंस का आभार जताया है।

कार्यक्रम में अक्षय ऑरेंज जंप सूट में नजर आए। इस दौरान उन्होंने स्टेज पर सिर्फ तीन मिनट में एक के बाद एक 184 सेल्फी क्लिक कीं। अभिनेता ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि मैंने आज तक जो कुछ भी हासिल किया है और लाइफ में जहां भी हूं, वो मेरे फैंस के अनकंडीशनल लव के वजह से है। ये उनके लिए मेरा खास ट्रिब्यूट है, ये स्वीकार करते हुए उन्होंने कहा कि वे मेरे साथ कैसे खड़े हैं।


इस बीच, अक्षय अपनी आने वाली फिल्म 'सेल्फी' की रिलीज की तैयारी में जुटे हुए हैं। फिल्म में वो एक्टर इमरान हाशमी के साथ नजर आएंगे। राज मेहता की निर्देशित यह फिल्म 24 फरवरी, 2023 को रिलीज होगी।

यह फिल्म 2019 की मलयालम भाषा की कॉमेडी-ड्रामा 'ड्राइविंग लाइसेंस' की आधिकारिक हिंदी रीमेक है, जिसमें पृथ्वीराज और सूरज वेंजारामूडा मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म सुकुमारन के पृथ्वीराज प्रोडक्शंस और मैजिक फ्रेम्स के साथ करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस और कुमार की केप ऑफ गुड फिल्म्स द्वारा निर्मित है।

ये भी पढ़ें- Sourav Ganguly Biopic: रणबीर कपूर निभाएंगे सौरव गांगुली का किरदार, जल्द कोलकाता जा सकते हैं एक्टर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।