Sourav Ganguly Biopic: रणबीर कपूर निभाएंगे सौरव गांगुली का किरदार, जल्द कोलकाता जा सकते हैं एक्टर

रणबीर कपूर को ये प्रोजेक्ट मिल गया है। एंटरटेनमेंट पोर्टल ने ये भी दावा किया कि ब्रह्मास्त्र अभिनेता के जल्द ही कोलकाता जाने की संभावना है, जहां वह शूटिंग शुरू करने से पहले ईडन गार्डन्स, CAB दफ्तर और यहां तक ​​कि सौरव गांगुली के घर भी जाएंगे। हालांकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है

अपडेटेड Feb 22, 2023 पर 8:12 PM
Sourav Ganguly Biopic: रणबीर कपूर निभाएंगे सौरव गांगुली का किरदार

पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) के फैंस लंबे समय से उनकी बायोपिक (Biopic) का इंतजार कर रहे हैं। हाल की रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को 50 साल के क्रिकेटर को पर्दे पर निभाने के लिए फाइनल कर लिया गया है। E-Times की रिपोर्ट के अनुसार, दादा की बायोपिक के लिए ऋतिक रोशन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​समेत कई नामों पर विचार किया गया था।

हालांकि, रणबीर को ये प्रोजेक्ट मिल गया है। एंटरटेनमेंट पोर्टल ने ये भी दावा किया कि ब्रह्मास्त्र अभिनेता के जल्द ही कोलकाता जाने की संभावना है, जहां वह शूटिंग शुरू करने से पहले ईडन गार्डन्स, CAB दफ्तर और यहां तक ​​कि सौरव गांगुली के घर भी जाएंगे। हालांकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सौरव गांगुली की बायोपिक की घोषणा 2019 में की गई थी। पिछले महीने, BCCI के पूर्व अध्यक्ष की पत्नी डोना गांगुली ने बहुप्रतीक्षित बायोपिक के बारे में बात की और E-Times को बताया, “मुझे लगता है कि निर्माता और निर्देशक इस सवाल का जवाब देने के लिए सबसे सही व्यक्ति होंगे, क्योंकि वे ही फिल्म बना रहे हैं। वो ही ये बता पाएंगे कि स्क्रिप्ट के अनुसार आदर्श व्यक्ति कौन होगा।”

Dadasaheb Phalke Awards 2023: द कश्मीर फाइल चुनी गई बेस्ट फिल्म तो आलिया और रणबीर को चुना गया बेस्ट एक्टर, देखें अवार्ड्स की पूरी लिस्ट


यह पूछे जाने पर कि वह ऑन-स्क्रीन सौरव के रूप में किसे देखना चाहेंगी, डोना ने कहा था, “अगर आप मेरे पसंदीदा को जानना चाहते हैं, तो मैं अमिताभ बच्चन या शाहरुख खान का नाम लूंगी। लेकिन उम्र के लिहाज से हम सभी जानते हैं कि वे 24 साल के सौरव गांगुली की तरह फिट नहीं होंगे। फिल्म के ज्यादातर हिस्से में, कहानी इसी समय सीमा के इर्द-गिर्द घूमेगी। इसलिए, मुझे लगता है कि किसी ऐसे व्यक्ति का सिलेक्शन करना बुद्धिमानी होगी, जो उस उम्र के हिसाब से अच्छा दिखे।"

इस बीच, रणबीर कपूर वर्तमान में 'तू जूठी मैं मक्कार' की रिलीज के लिए तैयार हैं, जिसमें श्रद्धा कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं। लव रंजन की डायरेक्ट, ये फिल्म टी-सीरीज के गुलशन कुमार और भूषण कुमार की तरफ से पेश की गई है। यह पहली बार है जब रणबीर और श्रद्धा स्क्रीन शेयर करेंगे। TJMM 8 मार्च 2023 को होली पर दुनिया भर के सिनेमाघरों में एक उत्सव रिलीज के लिए तैयार है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।