Dadasaheb Phalke Awards 2023: द कश्मीर फाइल चुनी गई बेस्ट फिल्म तो आलिया और रणबीर को चुना गया बेस्ट एक्टर, देखें अवार्ड्स की पूरी लिस्ट

मुंबई में 20 फरवरी के दिन दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स का आयोजन किया गया। इस फेस्टिवल में अलग अलग कटेगरी में कई सारे अवार्ड्स दिए गए। जिनमें बेस्ट फिल्म, बेस्ट एक्टर मेल, बेस्ट एक्टर फीमेल, बेस्ट डायरेक्टर और वेबसीरीज कटेगरी में आवार्ड्स दिए गए। द कश्मीर फाइल्स को बेस्ट फिल्म चुना गया। आइये डालते हैं एक नजर इन अवार्ड्स पर।

अपडेटेड Feb 21, 2023 पर 22:51
Story continues below Advertisement
Dadasaheb Phalke Awards 2023: द कश्मीर फाइल चुनी गई बेस्ट फिल्म तो आलिया और रणबीर को चुना गया बेस्ट एक्टर, देखें अवार्ड्स की पूरी लिस्ट
Dadasaheb Phalke Awards 2023: द कश्मीर फाइल चुनी गई बेस्ट फिल्म तो आलिया और रणबीर को चुना गया बेस्ट एक्टर, देखें अवार्ड्स की पूरी लिस्ट

बेस्ट फिल्म- द कश्मीर फाइल्स
पिछले साल रिलीज हुई द कश्मीर फाइल्स को इस फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट फिल्म का अवार्ड मिला। यह फिल्म पिछले साल मार्च में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से भी ज्यादा का कलेक्शन किया था। इस फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती और दर्शन कुमार लीड रोल में नजर आए थे।

बेस्ट डायरेक्टर- आर बाल्की
चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट के लिए आर बाल्की को इस फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड मिला। चुप एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है जिसमें दिलकर सलमान, सनी देओल, श्रेया धनवंतरि और पूजा भट्ट ने अभिनय किया है।

बेस्ट एक्टर मेल- रणबीर कपूर
ब्रह्मास्त्र के लिए अभिनेता रणबीर कपूर को दादा साहेब इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट एक्टर मेल का अवॉर्ड मिला। यह फिल्म पिछले साल सितंबर में रिलीज हुई थी। इसने बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था।

बेस्ट एक्टर फीमेल- आलिया भट्ट
आलिया भट्ट को गंगूबाई काठियावाड के लिए दादा साहेब इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट एक्टर फीमेल का अवॉर्ड मिला। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी लेकिन आलिया भट्ट ने अपने शानदार अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया था।

मोस्ट प्रॉमिसिंग एक्टर: ऋषभ शेट्टी
ऋषभ शेट्टी को कन्नड़ फिल्म कांतारा के लिए दादा साहेब इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में मोस्ट प्रॉमिसिंग एक्टर के अवार्ड से नवाजा गया। कांतारा पिछले साल सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल थी। ऋषभ शेट्टी ने इस फिल्म में लीड रोल प्ले किया और इस फिल्म को डायरेक्ट भी किया था।

बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल- मनीष पॉल
जुगजग जीयो के लिए मनीष पॉल बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल का अवार्ड मिला। यह फिल्म पिछले साल रिलीज हुई थी। इसमें मनीष पॉल के अलावा वरुण धवन, अनिल कपूर, नीतू कपूर और कियारा आडवाणी मेन रोल में नजर आए थे।

आउट स्टैंडिंग कन्ट्रीब्यूशन इन फिल्म इंडस्ट्री- रेखा
वेटरन एक्ट्रेस रेखा को दादा साहेब इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में आउट स्टैंडिंग कॉन्ट्रीब्यूशन इन फिल्म इंडस्ट्री के अवार्ड से सम्मानित किया गया।

बेस्ट वेब सीरीज: रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस
दादा साहेब इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस को बेस्ट वेब सीरीज का अवार्ड मिला। ये वेबसीरीज पिछले साल डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी। अजय देवगन और राशी खन्ना ने इसमें लीड रोल प्ले किया था।

बेस्ट एक्टर क्रिटीक- वरुण धवन
वरुण धवन को पिछले साल रिलीज हुई फिल्म भेड़िया के लिए बेस्ट एक्टर क्रिटीक का अवार्ड दिया गया। इस फिल्म में वरुण के अलावा कृति सैनन और दीपक डबरियाल भी अहम रोल में नजर आए थे।

Story continues below Advertisement

फिल्म ऑफ द ईयर- RRR
बाहुबली फेम डायरेक्टर एस राजामौली की फिल्म RRR को फिल्म ऑफ द ईयर चुना गया। यह फिल्म साल 2022 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी। फिल्म ने पूरी दुनिया में 1000 करोड़ से भी ज्यादा का कारोबार किया है। इस फिल्म में रामचरण तेजा और जूनियर एनटीआर ने लीड रोल प्ले किया था।

टेलीवीजन सीरीज ऑफ द ईयर- अनुपमा
टीवी के सबसे फेमस सीरियल्स में से एक अनुपमा को टेलीवीजन सीरीज ऑफ द ईयर चुना गया। बता दें कि अनुपमा सबसे ज्यादा टीआरपी वाले टीवी प्रोग्राम में से एक है।

मोस्ट वर्सटाइल एक्टर ऑफ द ईयर- अनुपम खेर
फिल्म द कश्मीर फाइल्स में शानदार अभिनय के लिए अनुपम खेर को मोस्ट वर्सटाइल एक्टर ऑफ द ईयर चुना गया। कश्मीर फाइल्स साल 2022 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक रही थी।

बेस्ट मेल सिंगर- सचेत टंडन
पिछले साल आई फिल्म जर्सी के गाने मैय्या मैनु के लिए सचेत टंडन को बेस्ट मेल सिंगर के अवार्ड से नवाजा गया। इस फिल्म में शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर ने लीड रोल प्ले किया था।

बेस्ट फीमेल सिंगर- नीति मोहन
बेस्ट फीमेल सिंगर का दादा साहेब अवार्ड सिंगर निति मोहन को गंगू बाई काठियावाड के गाने मेरी जान के लिए दिया गया।

बेस्ट एक्ट्रेस इन टीवी सीरीज- तेजस्वी प्रकाश
अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश को दादा साहेब इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट एक्ट्रेस इन टीवी सीरीज के अवार्ड से सम्मानित किया गया। तेजस्वी प्रकाश को यह अवार्ड नागिन सीरियल में अभिनय के लिए मिला।

बेस्ट सिनेमैटोग्राफर- पीएस विनोद
पीएस विनोद को पिछले साल आई फिल्म विक्रम वेधा के लिए बेस्ट सिनेमैटोग्राफर के अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह फिल्म एक तमिल फिल्म का रीमेक थी।

आउटस्टैंडिंग कंट्रीब्यूशन इन म्यूजिक इंडस्ट्री- हरिहरन
फेम सिंगर हरिहरन को दादा साहेब इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में आउटस्टैंडिंग कंट्रीब्यूशन इन म्यूजिक इंडस्ट्री के अवार्ड से सम्मानित किया गया।