बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने 'विमल' के ब्रांड एंबेसडर के तौर पर वापसी करने पर अपनी सफाई जारी है। अक्षय कुमार ने सोमवार को अपने एक्स (X) पोर्टल के जरिए इस बारे में सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मैंने काफी समय पहले ही खुद को इस ब्रांड से अलग कर लिया है। उन्होंने लिख कि एंबेसडर के तौर पर वापसी? यहां पर कुछ तथ्य ऐसे हैं जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए। अगर आपका इंटरेस्ट फर्जी खबरों के अलावा दूसरी चीजों में है तो। ये ऐड 13 अक्टूबर, 2021 को शूट किए गए थे। जब से मैने सार्वजनिक रूप से विज्ञापन बंद करने की घोषणा की है, तब से मेरा ब्रांड से कोई लेना-देना नहीं है। वे कानूनी तौर पर पहले से शूट किए गए विज्ञापनों को अगले महीने के अंत तक चला सकते हैं।
'विमल' के ब्रांड एंबेसडर के तौर पर वापसी की चल रही थीं खबरें
सोमवार को कई सारी जगहों पर ऐसी खबरें चल रही थीं कि अक्षय कुमार की 'विमल' के ब्रांड एंबेसडर के तौर पर वापसी हुई है। उनका एक हालिया विडियो भी कई सारी जगहों पर वायरल हो रहा था। जिसमें अक्षय कुमार, शाहरुख खान और अजय देवगन की तिकड़ी नजर आ रही थी। हालांकि अक्षय कुमार को एक फिटनेस फ्रीक अभिनेता के तौर पर फेम हसिल है। पर जब उन्होंने सबसे पहली बार 'विमल' के लिए शूट किया था तब से ही उनको काफी ज्यादा आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।
अक्षय कुमार ने मांगी थी माफी
अपने फैंस और लोगों की नाराजगी और आलोचनाओं को झेलने के बाद अक्षय कुमार ने खुद को 'विमल' से अलग कर लिया था। अक्षय ने इस विज्ञापन को करने के लिए माफी भी मांगी थी। अक्षय ने बताया था कि उन्होंने इलाइची के लिए एड शूट किया था। हालांकि वे ना ही तंबाकू का समर्थन करते हैं और ना ही कभी इसका कोई भी ऐड ही करेंगे। अक्षय ने तब कहा था कि मुझे खेद है। मैं आपसे, अपने सभी प्रशंसकों और शुभचिंतकों से माफी मांगना चाहता हूं। पिछले कुछ दिनों में आपकी प्रतिक्रिया ने मुझ पर गहरा प्रभाव डाला है। हालांकि मैंने तंबाकू का समर्थन नहीं किया है और न ही करूंगा, लेकिन मैं विमल इलायची के साथ अपने जुड़ाव के मद्देनजर आपकी