पंजाबी सिंगर गुरदास मान का कनाडा टूर कैंसिल, टिकट के पैसे होंगे रिफंड

पंजाबी सिंगर गुरदास मान के फैंस के लिए दुखभरी खबर है। उनका कनाडा में इसी महीने के आखिर में आयोजित होने वाला खास टूर अखियां उड़ीक दियां कैंसिल कर दिया गया है। सभी फैंस को टिकट और रजिस्ट्रेशन फीस रिफंड कर दी जाएगी। भारत और कनाडा के बीच खालिस्तानी लीडर हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर जारी टेंशन की वजह से ये फैसला लिया गया है।

अपडेटेड Oct 08, 2023 पर 7:59 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
टूर के प्रमोटर गुरजीत बाल ने कनाडा टूर कैंसिल करने के फैसले को सबसे जरूरी एक्शन बताया है।

भारत और कनाडा के बीच जारी डिप्लोमेटिक टेंशन के चलते अब पंजाबी सिंगर गुरदास मान का कनाडा टूर कैंसिल कर दिया गया है। ऐसे में ऑर्गेनाइजर्स ने टिकटों और रजिस्ट्रेशन की सारी फीस रिफंड करने का वादा किया। गुरदास मान कनाडा की कुछ सिटीज में 22 से 31 अक्टूबर के बीच परफॉर्म करने वाले थे। टीम की ओर से एक पोस्ट भी सामने आया - हमें ये बताते हुए बेहद दुख है कि गुरदास मान का अखियां उड़ीक दियां कनाडा टूर जो इस महीने शेड्यूल किया गया था टाल दिया गया है।

शो के प्रमोटर ने दी अपडेट

शो से संबंधित जानकारी देते हुए टूर के प्रमोटर गुरजीत बाल ने आगे लिखा गया कि हम जानते हैं कि ये खबर बहुत से फैंस के लिए काफी निराशाजनक होगी। हम इस असुविधा के लिए दिल से माफी मांगते हैं। इसी के साथ दिलासा देते हुए बोले कि जल्द ही शो की नई डेट्स सबके साथ साझा कर दी जाएंगी। प्रमोटर गुरजीत बाल ने कनाडा टूर कैंसिल करने के फैसले को सबसे जरूरी एक्शन बताया है।


Bajaj Finance, PCBL और MCX India पर क्या हो स्ट्रेटेजी? जानिए क्या है एक्सपर्ट्स की सलाह

देशों के बीच जारी टेंशन

दोनों देशों के बीच जारी टेंशन को देखते हुए इस इवेंट को कैंसिल किया गया है। समय के साथ शो को टालना ही सबसे सही फैसला है। कनाडियन प्रधानमंत्री के खालिस्तानी लीडर हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के पीछे भारत का हाथ बताने के बाद से दोनों देशों के रिश्तों में टेंशन पैदा हो गई है। ट्रूडो के इल्जामों के बावजूद भारत हत्या से साफ इनकार कर रहा है। इसी के साथ कनाडा के इल्जामों को बेबुनियाद बताया गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।