Get App

अक्षय कुमार ने 'विमल' के ब्रांड एंबेसडर के तौर पर वापसी पर जारी की सफाई, बोले साल 2021 में ही शूट किया गया था विज्ञापन

सोमवार को कई सारी जगहों पर ऐसी खबरें चल रही थीं कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की 'विमल' के ब्रांड एंबेसडर के तौर पर वापसी हुई है। अब अक्षय कुमार 'विमल' के ब्रांड एंबेसडर के तौर पर वापसी करने पर अपनी सफाई जारी है। अक्षय कुमार ने सोमवार को अपने एक्स (X) पोर्टल के जरिए इस बारे में सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मैंने काफी समय पहले ही खुद को इस ब्रांड से अलग कर लिया है। उन्होंने लिख कि एंबेसडर के तौर पर वापसी?

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Oct 09, 2023 पर 9:52 PM
अक्षय कुमार ने 'विमल' के ब्रांड एंबेसडर के तौर पर वापसी पर जारी की सफाई, बोले साल 2021 में ही शूट किया गया था विज्ञापन
बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने 'विमल' के ब्रांड एंबेसडर के तौर पर वापसी करने पर अपनी सफाई जारी है

बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने 'विमल' के ब्रांड एंबेसडर के तौर पर वापसी करने पर अपनी सफाई जारी है। अक्षय कुमार ने सोमवार को अपने एक्स (X) पोर्टल के जरिए इस बारे में सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मैंने काफी समय पहले ही खुद को इस ब्रांड से अलग कर लिया है। उन्होंने लिख कि एंबेसडर के तौर पर वापसी? यहां पर कुछ तथ्य ऐसे हैं जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए। अगर आपका इंटरेस्ट फर्जी खबरों के अलावा दूसरी चीजों में है तो। ये ऐड 13 अक्टूबर, 2021 को शूट किए गए थे। जब से मैने सार्वजनिक रूप से विज्ञापन बंद करने की घोषणा की है, तब से मेरा ब्रांड से कोई लेना-देना नहीं है। वे कानूनी तौर पर पहले से शूट किए गए विज्ञापनों को अगले महीने के अंत तक चला सकते हैं।

'विमल' के ब्रांड एंबेसडर के तौर पर वापसी की चल रही थीं खबरें

सोमवार को कई सारी जगहों पर ऐसी खबरें चल रही थीं कि अक्षय कुमार की 'विमल' के ब्रांड एंबेसडर के तौर पर वापसी हुई है। उनका एक हालिया विडियो भी कई सारी जगहों पर वायरल हो रहा था। जिसमें अक्षय कुमार, शाहरुख खान और अजय देवगन की तिकड़ी नजर आ रही थी। हालांकि अक्षय कुमार को एक फिटनेस फ्रीक अभिनेता के तौर पर फेम हसिल है। पर जब उन्होंने सबसे पहली बार 'विमल' के लिए शूट किया था तब से ही उनको काफी ज्यादा आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

पंजाबी सिंगर गुरदास मान का कनाडा टूर कैंसिल, टिकट के पैसे होंगे रिफंड | Moneycontrol Hindi

अक्षय कुमार ने मांगी थी माफी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें