Richa-Ali Daughter Name: बॉलीवुड के स्टार कपल अली फजल और ऋचा चड्ढा इसी साल एक बच्ची के पेरेंट्स बने हैं। 16 जुलाई को एक्ट्रेस ने एक बच्ची को जन्म दिया। बच्ची के जन्म के लगभग चार महीने बाद कपल ने अपनी बेटी की प्यारा सा नाम अपने प्रशंसकों के साथ शेयर किया है। कपल ने अपनी बेटी का नाम 'ज़ुनैरा इदा फजल' रखा है
इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्ट
शेयर किए गए फोटो के कैप्शन में लिखा है कि, "यह पहली बार है जब बेबी डैडी अली फजल फोटोग्राफी के प्रति अपने नए शौक को अपनी पत्नी और बच्चे तक पहुंचा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी बच्ची की भी घोषणा की कपल ने अपनी नन्ही सी बच्ची का नाम 'ज़ुनैरा इदा फजल' रखा है।
'वोग' के साथ बात करते हुए, इस जोड़े ने अपने माता-पिता बनने एहसास के बारे में खुलकर बात की। अली फजल ने कहा,"एक बच्चा होने से वह खालीपन भर जाता है जिसके बारे में आपको पता भी नहीं था। यह हिस्सा मुझे हमेशा हैरान करता रहता है। अब काम करना बहुत मुश्किल है। जब मैं घर से बाहर निकलता हूँ तो मुझे बहुत चिंता होती है क्योंकि मैं हर समय अपनी बच्ची ज़ुनैरा को देखना चाहता हूँ और ऋचा और उसके आस-पास रहना चाहता हूं।"
क्या है ऋचा-अली के बेटी के नाम का मतलब?
अली और ऋचा ने अपने बेटी का नाम 'जुनैरा इदा फजल' रखा है। जो की एक अरबी शब्द है जिसका मतलब होता है 'फूल'। जो सबकी जिंदगी में खुशबू भर देती है। आपको बता दें की कपल ने अभी तक अपनी बच्ची का चेहरा रिवील नहीं किया है।
इंस्टाग्राम पर दी थी जानकारी
अली फजल और ऋचा चड्ढा ने बच्ची के जन्म के बाद इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर कहा, "हम 16.07.24 को एक स्वस्थ बच्ची के आगमन की घोषणा करते हुए खुशी से झूम रहे हैं! हमारे परिवार बेहद खुश हैं और हम अपने शुभचिंतकों को उनके प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद देते हैं! प्यार, ऋचा चड्ढा और अली फजल।"
हीरामंडी में नजर आई थी ऋचा
दोनों स्टार की काम की बात करें तो ऋचा चड्ढा को आखिरी बार संजय लीला भंसाली की 'हीरामंडी' में रज्जो के किरदार में देखा गया था, जबकि अली फजल 'मिर्जापुर 3' में नजर आए थे। इसके साथ ही अली फजल और भी कई फिल्मों में दिखाई देने वाले हैं।