Alia Bhatt Pregnant: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट मां बनने वाली हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर दी है। उन्होंने अस्पताल की एक तस्वीर शेयर कर लिखा है कि जल्द ही हमारा बेबी आने वाला है। आलिया ने सोशल मीडिया पर सोनोग्राफी करवाते हुए अपनी एक तस्वीर के साथ प्रेग्नेंसी की जानकारी दी।
