Alia Bhatt और Ranbir Kapoor अप्रैल में शादी के बंधन में बंधेंगे, शुरू हुई तैयारियां

पहले खबर आई थी कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर साल 2021 के अंत तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे

अपडेटेड Feb 06, 2022 पर 1:18 PM
रणबीर कपूर की दुल्हनिया बनेंगी आलिया भट्ट

बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अप्रैल 2022 में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हाल ही में आई एक रिपोर्ट की माने तो आलिया-रणबीर की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। पिछले काफी समय से आलिया और रणबीर की शादी की खबरें आ रही हैं। इससे पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि दोनों दिसंबर 2021 में शादी कर लेंगे।

अब एक रिपोर्ट में कहा गया है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अप्रैल में शादी करने की तैयारी कर रहे हैं। कपूर और भट्ट दोनों परिवारों में शुरुआती तैयारियां भी शुरू हो गईं हैं।

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि जानकार लोगों का मानना है कि रणबीर-आलिया राजस्थान के रणथंभोर (Ranthambore) में शादी करना पसंद करेंगे। इसकी वजह ये है कि दोनों ने यहां सबसे ज्यादा लंबी छुट्टियां बिताई हैं। इतना ही नहीं दोनों की यह पसंदीदा जगह भी है। खास तौर से रणबीर की पूर्व गर्लफ्रैंड (ex-girlfriend) कैटरीना कैफ ने भी रणथंभोर में अपनी शादी की लोकेशन चुनी थी। कैटरीना ने विक्की कौशल के साथ सवाई माधोपुर के सिक्स सेंस रिसॉर्ट फोर्ट बरवारा (Six Senses resort Fort Barwara) में शादी की थी।

… जब लता मंगेशकर ने कहा, यह सौभाग्य की बात है कि मैं जो गाती हूं, लोग उसे पसंद करते हैं


इससे पहले BollywoodLife की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि दोनों ने डेस्टिनेशन वेडिंग (destination wedding) की अपनी योजना रद्द कर दी है और मुंबई में ही शादी करेंगे। आलिया के एक करीबी सूत्र ने BollywoodLife.com को बताया था कि आलिया और रणबीर डेस्टिनेशन वेडिंग नहीं कर सकते हैं, लेकिन वो मुंबई में शादी कर सकते हैं। फिलहाल कहा जा रहा है कि रणबीर और आलिया एक सादे समारोह में शादी करना चाहते हैं। जिसमें उनके बेहद नजदीकी लोगों को न्योता दिया जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।