YRF के स्पाई यूनिवर्स में हुई Alia Bhatt की एंट्री, एक्शन फिल्म में आएंगी नजर

Alia Bhatt in Spyverse: आलिया भट्ट और शरवरी वाघ साथ में YRF के स्पाई यूनिवर्स में एंट्री करने जा रहे हैं। दोनों ही एक एजेंट की भमिका में नजर आएंगी। शरवरी जहां बंटी और बबली 2 के लिए जानी जाती हैं। वहीं आलिया भट्ट लगातार बॉलीवुड में अफनी परफॉर्मेंसेस से सबका दिल जीत रही है। दोनों के करियर में ये एक अहम फिल्म होगी-

अपडेटेड Mar 10, 2024 पर 7:13 PM
आलिया भट्ट और शरवरी वाघ साथ में बनेंगे एजेंट YRF के स्पाई यूनिवर्स में की एंट्री

Alia Bhatt in Spyverse: सलमान खान (Tiger 3), शाहरुख खान (Pathaan) और ऋतिक रोशन (War) के साथ बॉलीवुड की गंगूबाई (Gangubai Kathaiwadi) आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अब स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा बनने जा रही हैं। YRF के स्पाई यूनिवर्स (Spy Universe) में एक्ट्रेस एक्शन और धमाकेदार स्टंट करते दिखाई देंगी। शरवरी वाघ (Sharvari Wagh) के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए वो एक सुपर एजेंट की भूमिका निभाएंगी। इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी। YRF के स्पोकपर्सन अक्षय विधानी (Akshaye Widhani) ने बताया कि YRF का स्पाई यूनिवर्स एक फाइनेंशियल और कल्चरल कॉम्बिनेशन होगा।

View this post on Instagram

A post shared by Yash Raj Films (@yrf)

YRF के स्पाई यूनिवर्स में हैं ये सितारे


YRF की अगली फिल्म को ब्रह्मास्त्र डायरेक्टर अयान मुखर्जी लेकर आएंगे। War 2 में ऋतिक रोशन, जूनियर NTR और कियारा आडवाणी नजर आएंगी। वहीं फैंस को आलिया भट्ट का बेसब्री से इंतजार है। उड़ता पंजाब, हाईवे, गंगूबाई जैसी फिल्मों से एक्ट्रेस ने क्राफ्ट पर अपनी पकड़ को साबित किया है। शरवरी वाघ भी बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने में जुटी हुई हैं।

View this post on Instagram
A post shared by Yash Raj Films (@yrf)

आलिया भट्ट 2024 में देंगी और कमाल की परफॉर्मेंसेस

प्रोडक्शन हाउस ने आलिया भट्ट की फिल्म के प्लॉट को अभी भी रिवील नहीं किया है। इस फिल्म इंटरनेशनल लोकेशंस, बेहतरीन तकनीक और ऑडिएंस को बांधकर रखने वाली कहानी का इस्तेमाल किया जाएगा। YRF इंडियन सिनेमा में अपनी ब्लॉकबस्टर सीरीज का काम जारी रखता आया है। आलिया भट्ट 2023 में रॉकी रानी की प्रेम कहानी और हार्ट ऑफ स्टोन्स में नजर आई थीं। 2024 में वो करण जौहर, संजय लीला भंसाली के साथ भी अन्य फिल्में लेकर आएंगी। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक्टिव एक्ट्रेस अपनी बेटी के साथ ट्विनिंग करती नजर आती हैं। वर्किंग लाइफ और पर्सनल लाइफ को आलिया बखूबी बैलेंस करके चल रही हैं।

Alia Bhatt अब बिजनेस की दुनिया में धाक जमाने को तैयार, काम और फैमिली के बीच बिठा रहीं तालमेल

रिलायंस रिटेल ने आलिया भट्ट के किड्सवियर ब्रांड Ed-a-Mamma की 51% हिस्सेदारी खरीदी, जानें डिटेल्स

Alia Bhatt Income Sources: सिर्फ फिल्मों से नहीं होती आलिया भट्ट की कमाई, इन पांच जगहों से भी आता है तगड़ा पैसा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।