Alia Bhatt-Ranbir Kapoor Wedding: करण जौहर और अयान मुखर्जी ने रणबीर-आलिया को दी शादी की बधाई, जानें वेडिंग फंक्शन की पूरी डेट्स

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर-आलिया 14 से 17 अप्रैल के बीच शादी के बंधन में बंध सकते हैं, रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मेहंदी सेरेमनी के साथ शादी के फंक्शन आज से शुरू हो जाएंगे

अपडेटेड Apr 13, 2022 पर 3:22 PM
आलिया-रणबीर की शादी को लेकर कपूर खानदान और भट्ट फैमिली ने चुप्पी साध रखी है

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) बीते कुछ समय से लगातार सुर्खियों में हैं। बैक टू बैक हिट फिल्में देने वालीं आलिया प्रोफेशनल के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल, महेश भट्ट की लाडली अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) से शादी करने जा रही हैं। हालांकि, आलिया-रणबीर की शादी को लेकर कपूर खानदान और भट्ट फैमिली ने चुप्पी साध रखी है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर-आलिया 14 से 17 अप्रैल के बीच शादी के बंधन में बंध सकते हैं। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मेहंदी सेरेमनी के साथ शादी के फंक्शन आज यानी 13 अप्रैल से शुरू हो जाएंगे। आज दोनों की मेहंदी की रस्म हो सकती है।

हालांकि, कपूर और भट्ट परिवार ने अभी तक भी रणबीर-आलिया की शादी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा या पुष्टि नहीं की है। दोनों के परिवारवालों ने भले ही इस शादी को लेकर चुप्पी साध रखी हो, लेकिन रणबीर के बेस्ट फ्रेंड अयान मुखर्जी और आलिया के मेंटर करण जौहर ने शादी की पुष्टि कर दी है।


करण जौहर और अयान मुखर्जी ने दी बधाई

करण जौहर जैसे डायरेक्टर और रणबीर के बेहद करीबी अयान मुखर्जी ने 'ब्रह्मास्त्र' के लीड स्टार्स को शादी की अग्रिम बधाई दे दी है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर करण जौहर (Karan Johar), अयान मुखर्जी (Ayan Mukerji) और 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmāstra Part One: Shiva) की टीम ने एक वीडियो शेयर कर कपल को शुभकामनाएं दी हैं।

दोनों ने ही रणबीर-आलिया की अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के गाने केसरिया का फर्स्ट लुक शेयर किया है। अयान ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, रणबीर और आलिया को इस पवित्र सफर के लिए शुभकामनाएं जिसकी ये जल्द शुरुआत करने वाले हैं। रणबीर और आलिया मेरे सबसे करीबी और खास लोग जिन्होंने मेरी जिंदगी को खूबसूरत बनाया है और इस फिल्म को अपना सब कुछ दिया है।

ये भी पढ़ें- Ukraine war पर ऐसा क्या बोले जयशंकर? Paytm के बॉस को कहना पड़ गया- शानदार जवाब

उन्होंने आगे लिखा कि हमें लगा कि हमारी फिल्म के इस गाने की एक झलक इन दोनों और आप सभी को तोहफे के रूप में देना चाहिए। दोनों को इस नए और खूबसूरत जीवन की शुरुआत के लिए ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं। हमेशा ऐसे ही साथ रहें। बता दें कि 'ब्रह्मास्त्र' के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ही हैं। 'ब्रह्मास्त्र' इसी साल 9 सितंबर को रिलीज हो रही है।

इसके अलावा करण जौहर ने भी आलिया-रणबीर की शादी को कंफर्म करते हुए दोनों के सात बंधन में बंधने के लिए शुभकामनाएं दी है। आलिया के मेंटर और करीबी दोस्त करण ने केसरिया गाने की पहली झलक शेयर करते हुए लिखा है कि लव इज लाइट और मैं जानता हूं कि तुम दोनों एक-दूसरे की और हमारी जिंदगियों में कितनी रोशनी लेकर आए हो अपने प्यार से। इस नई शुरुआत के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।

वेडिंग फंक्शन की पूरी डेट्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 13 अप्रैल को मेहंदी समारोह के साथ शादी के फंक्शन की शुरुआत होगी। इसके बाद 14 अप्रैल को हल्दी और संगीत जबकि 16 अप्रैल को कपूर परिवार के पुश्तैनी घर, आरके हाउस, चेंबूर में शादी समारोह होना है। ऐसी भी खबरें हैं कि शादी 17 अप्रैल को रणबीर के बांद्रा स्थित घर पर होगी। बताया जा रहा है कि दोनों की पंजाबी रीति-रिवाज से शादी होगी।

रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया भट्ट मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​​​और सब्यसाची के डिजाइन किए गए आउटफिट पहनेंगी। वहीं, रणबीर कपूर भी मनीष मल्होत्रा ​​के डिजाइन किए हुए कपड़े पहनेंगे। बता दें कि पिछले कुछ सालों से दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब लंबे समय तक डेट करने के बाद आखिरकार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। फिल्मों की बात करें तो दोनों जल्द ही 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाले हैं। इसमें मौनी रॉय और दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।