बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने आज यानी 6 नवंबर को बेटी जन्म दिया है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक आलिया-रणबीर को पेरेंट्स बनने की शुभकामनाएं दे रहे हैं। आलिया आज सुबह ही मुंबई के एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में एडमिट हुईं थी। यह हॉस्पिटल मुंबई के गोरेगांव इलाके में है। कपूर खानदान में नन्ही परी के आने से खुशी का ठिकाना नहीं है। बॉलीवुड का मोस्ट लविंग कपल पैरेंट क्लब में शामिल हो गया है। बताया जा रहा है कि आलिया भट्ट की सी-सेक्शन डिलीवरी हुई है। हालांकि इसे लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
बता दें रणबीर कपूर रविवार तड़के ही वाइफ आलिया को लेकर मुंबई के एचएन रिलायंस अस्तपाल पहुंचे थे। ये वही हॉस्पिटल है जहां रणबीर के पिता ऋषि कपूर ने अंतिम सांसें ली थी। आलिया के एडिमिट होने के कुछ देर बाद उनकी मां सोनी राजदान और सासु मां नीतू कपूर भी पहुंच गई थीं।
आलिया और रणवीर ने इसी साल 14 अप्रैल को परिवार और कुछ खास दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। इसके बाद शादी के तकरीबन दो महीने बाद ही 27 जून को आलिया ने प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हॉस्पिटल की फोटो शेयर कर लिखा था कि ‘हमारा बेबी..जल्द आ रहा है।’ तस्वीर में एक्ट्रेस अल्ट्रासाउंड करवाती नजर आ रही थीं। जिसमें उनके पति रणबीर कपूर उनके साथ थे। मिली जानकारी के मुताबिक साल 2017 में फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के सेट पर आलिया और रणबीर की पहली मुलाकात हुई थी। फिर उसके बाद कपल ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। 5 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने शादी कर ली थी।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को इस खुशी के मौके पर सेलेब्स और फैंस से ढेर सारा प्यार और बधाइयां मिल रही हैं। सभी कपल के नन्हे बेबी को भी बहुत सारा प्यार और दुआएं दे रहे हैं। रणबीर-आलिया के बेबी के जन्म से कपूर और भट्ट परिवार के साथ पूरा बॉलीवुड खुशियां मना रहा है। कपल के फैंस के चेहरे भी खुशी से खिल उठे हैं।
पिछले महीने हुई थी आलिया की गोद भराई
हाल ही में आलिया की गोद भराई की रस्में हुई थीं। इस सेरेमनी में बी-टाउन के कई सेलेब्स शामिल हुए थे। रस्मों में भट्ट और कपूर खानदान कपल को आशीर्वाद देने लिए पहुंचे थे। इस गोद भराई की कई फोटोज आलिया ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।