बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के फैंस के लिए एक रोमांचक खबर सामने आई है। आलिया भट्ट अपनी आगामी हॉलीवुड फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन (Heart of Stone) के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी शुरूआत करने जा रही हैं। इस बीच, प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के बाद अब आलिया भट्ट साल के सबसे बड़े फैशन इवेंट्स में से एक मेट गाला (Met Gala) में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं।
