अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के फैंस के लिए सबसे बड़ी गुड न्यूज है। दो सालों से उनकी सबसे बड़ी हिट फिल्म पुष्पा द राइज (Pushpa: The Rise) के सीक्वल पुष्पा द रूल (Pushpa: The Rule) का टीजर आउट हो गया है। यह टीजर अल्लू अर्जुन के जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले रिलीज किया गया है। बता दें कि अल्लू अर्जुन का बर्थडे 8 अप्रैल को है और उससे ठीक एक दिन पहले यानी 7 अप्रैल को उनके फैंस को पुष्पा द रूल के टीजर का गिफ्ट मिल गया है।
पुष्पा द रूल ने लगाई यूट्यूब पर आग
पुष्पा द राइज (Pushpa: The Rise) में अल्लू अर्जुन का फेमस डायलॉग पुष्पा नाम सुनकर फ्लावर समझा क्या, फायर है मैं तो आपको याद ही होगा। ठीक इसी डायलॉग की तरह पुष्पा द रूल (Pushpa: The Rule) के टीजर ने भी रिलीज होते ही यूट्यूब पर फायर मचा दिया है माने आग लगा दी है। रिलीज होने के केवल तीन घंटों के अंदर ही इस टीजर को 3.8 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं इस टीजर के आखिर में अल्लू अर्जुन एक और डायलॉग मारते हैं कि अब रूल पुष्पा का। टीजर देखकर भी यही लग रहा है कि पुष्पा बॉक्स ऑफिस पर रूल करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
कैसा है पुष्पा द रूल का टीजर
पुष्पा द रूल (Pushpa: The Rule) 3 मिनट 14 सेकेंड लंबा है। इस फिल्म के टीजर में दिखाया गया है कि पुष्पा गायब है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। लोगों के अंदर पुष्पा की इमेज रॉबिनहुड वाली है। यानी कि गरीबों का मसीहा जो उनके हर बुरे वक्त में उनके काम आता है। वहीं टीजर के आखिर में पुष्पा की एक झलक लोगों को देखने को मिलती है। टीजर देख कर ऐसा अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस फिल्म में एक टिपिकल साउथ इंडियन फिल्म के सारे मसालों को परफेक्ट कॉम्बिनेशन के साथ दर्शकों के सामने परोसा जाएगा।