Akanksha Dubey Suicide Case: एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले में फरार चल रहे आरोपी सिंगर समर सिंह गिरफ्तार

Akanksha Dubey Suicide Case: एक्ट्रेस के संदिग्ध हालत में होटल के एक कमरे में मृत पाए जाने के बाद समर सिंह और एक अन्य के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। आकांक्षा दुबे ने 26 मार्च, 2023 को आत्महत्या कर लिया था। 25 वर्षीय एक्ट्रेस वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र में स्थित एक होटल के कमरे में मृत पाई गई थीं। समर सिंह की गिरफ्तारी गाजियाबाद के एक सोसाइटी से हुई है

अपडेटेड Apr 07, 2023 पर 6:13 PM
Story continues below Advertisement
Akanksha Dubey Suicide Case: भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे 26 मार्च को वाराणसी के सारनाथ स्थित एक होटल के कमरे में मृत पाई गई थीं

Akanksha Dubey Suicide Case: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) सुसाइड केस में फरार चल रहे सिंगर समर सिंह (Samar Singh) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक्ट्रेस के संदिग्ध हालत में होटल के एक कमरे में मृत पाए जाने के बाद समर सिंह और एक अन्य के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। आकांक्षा दुबे ने 26 मार्च, 2023 को आत्महत्या कर लिया था। 25 वर्षीय एक्ट्रेस वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र में स्थित एक होटल के कमरे में मृत पाई गई थीं। समर सिंह की गिरफ्तारी गाजियाबाद (Ghaziabad) के एक सोसाइटी से हुई है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गाजियाबाद पुलिस और वाराणसी के उनके समकक्षों ने एक संयुक्त अभियान के तहत गुरुवार रात सिंगर को गिरफ्तार किया। पुलिस उपायुक्त (गाजियाबाद शहर) निपुण अग्रवाल ने कहा कि वाराणसी कमिश्नरेट के सारनाथ थाने का एक दल गुरुवार देर रात गाजियाबाद पहुंचा। उन्होंने समर सिंह को चार्म्स कैसल से पकड़ने में गाजियाबाद पुलिस की मदद मांगी।

पुलिस उपायुक्त ने शुक्रवार सुबह कहा कि आरोपी को गाजियाबाद अदालत के समक्ष पेश किया जा रहा है। वाराणसी पुलिस ने उसके ट्रांजिट रिमांड का अनुरोध किया है। बता दें कि भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे पिछले महीने 26 मार्च को वाराणसी के सारनाथ स्थित एक होटल के कमरे में मृत मिली थीं। उनका शव होटल के कमरे में फांसी के फंदे से झूलता हुआ मिला था। वो यहां पर एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में पहुंची थीं।


आकांक्षा की मां ने समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह पर उनकी बेटी को ब्लैकमेल करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। तभी से यूपी पुलिस को इनकी तलाश थी। इस मामले में आरोपी सिंगर समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी हुआ था।

कौन थीं आकांक्षा?

आकांक्षा भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की निवासी थीं। साल 1996 में जन्मी आकांक्षा तीन साल की उम्र में अपने माता-पिता के साथ मुंबई आ गई थी। पुलिस उपायुक्त ने उसका मोबाइल फोन और अन्य सामान अपने कब्जे में ले लिया। आकांक्षा ने टिकटाक और इंस्टाग्राम में डांस और एक्टिंग के छोटे-छोटे वीडियो अपलोड कर अपने करियर की शुरुआत की थी। कुछ समय में ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग होने लगी। उन्होंने भोजपुरी फिल्म ‘वीरो के वीर’ और ‘कसम पैदा करने वाले’ में काम किया था। उन्होंने कई भोजपुरी गानों में भी एक्टिंग की थी।

ये भी पढ़ें- Salman Khan SUV: बिश्नोई गैंग से मिली धमकियों के बीच सलमान खान ने खरीदी नई बुलेटप्रूफ कार, अभी भारत में नहीं हुई है लॉन्च

Akhilesh

Akhilesh

First Published: Apr 07, 2023 5:56 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।