Salman Khan New Nissan Patrol SUV: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने एक नया बुलेटप्रूफ कार निसान पेट्रोल (Nissan Patrol) स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (SUV) खरीदा है, जिसे अभी तक आधिकारिक तौर पर भारत में लॉन्च नहीं किया गया है। यह कार निसान द्वारा निर्मित अब तक की सबसे महंगी SUV है। यह कार दक्षिण पूर्व एशियाई मार्केट में सबसे लोकप्रिय गाड़ियों में से एक है। बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान को हाल ही में लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi Gang) की तरफ से जान से मारने की कई धमकियां दी गई थीं। इसलिए उन्होंने बुलेटप्रूफ निसान पेट्रोल खरीदकर अपनी सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया है।
57 वर्षीय एक्टर को इस सप्ताह की शुरुआत में मुंबई में स्थानीय पुलिस और उनके सुरक्षाकर्मियों के साथ इस नई कार में यात्रा करते देखा गया। चूंकि SUV अभी भारत में उपलब्ध नहीं है, इसलिए संभावना है कि सलमान ने विदेश से इस कार को निजी तौर पर इम्पोर्ट किया है। माना जा रहा है कि कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिल रही लगातार धमकियों के बाद उन्होंने इस SUV को विदेश से इम्पोर्ट किया है।
सबसे सुरक्षित कार होने का दावा
निसान पेट्रोल एसयूवी को सबसे सुरक्षित कारों में से एक माना जाता है। जहां तक बुलेटप्रूफिंग का सवाल है तो यह सबसे अच्छे विकल्पों में से एक है। निसान पेट्रोल एसयूवी हालांकि, एक्टर के स्वामित्व वाली पहली बुलेटप्रूफ कार नहीं है। हाल ही में उन्होंने अपनी Toyota Land Cruiser SUV को बुलेटप्रूफ ग्लास और आर्मर से अपग्रेड किया था। कुछ दिन पहले ही सलमान को धमकी भरे ई-मेल मिले थे। इस मामले में गैंगस्टार लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आया था। इसके बाद से ही वह सफेद रंग की बुलेटप्रूफ लैंड क्रूजर SUV की सवारी करते हैं।
इस बुलेटप्रूफ कार की खासियत ही यही है कि ये सुरक्षा के नजरिए से काफी खास होती है। दबंग स्टार की नई सफेद बुलेटप्रूफ कार का खुलासा तब हुआ जब वह हालिया एक कार्यक्रम में इस चमचमाती गाड़ी में पहुंचे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान की नई बुलेटप्रूफ कार कथित तौर पर B6 या B7 लेवल की हाई सिक्योरिटी वाली गाड़ी है। फिलहाल, इस कार की कीमत क्या है इसे लेकर कुछ अधिक जानकारी सामने नहीं आई है, क्योंकि देश में ये फिलहाल उपलब्ध नहीं है।