ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) इस समय भारत में हैं। उनके साथ उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस (Malti Marie Chopra Jonas) और उनकी मां मधु चोपड़ा (Madhu Chopra) भी हैं। एक्ट्रेस अपनी आगामी सीरीज सिटाडेल (Citadel) के प्रचार गतिविधियों में व्यस्त है, जिसका मंगलवार को मुंबई में प्रीमियर हुआ। इस प्रीमियर नाइट (Citadel Premiere Night) में कई बॉलीवुड स्टार्स देखने को मिले। प्रियंका की सीरीज सिटाडेल इसी महीने OTT (ओवर द टॉप) प्लेटफॉर्म Amazon Prime Video पर प्रसारित होगी। प्रियंका के अलावा इसमें अभिनेता रिचर्ड मैडेन भी मुख्य भूमिका में हैं।
इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा 'सोनी पिक्चर्स' की फिल्म 'लव अगेन' में सैम ह्यूगन के साथ नजर आएंगी, जो मई में रिलीज होने वाली है। इस बीच, हाल ही में एक इंटरव्यू में मधु चोपड़ा ने प्रियंका के करियर के बारे में खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि कैसे कुछ सीन्स को करने से इनकार करने के कारण उन्हें कई बड़ी फिल्मों से बाहर कर दिया गया था। इस बात का खुलासा होने के बाद प्रियंका के फैंस हैरान हैं और अपना रिएक्शन देते हुए दिख रहे हैं।
प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने Josh Talks Asha के साथ एक इंटरव्यू में कहा कि प्रियंका के फिल्मी करियर का शुरुआती चरण था तक हम दोनों फिल्म और ब्यूटी इंडस्ट्री के लिए नए थे। यह ऐसा ही था जैसे एक अंधा आदमी दूसरे अंधे आदमी को सहारा दे रहा हो। मुंबई में नए होने के नाते मधु और प्रियंका दोनों इस बात से अनजान थे कि फिल्म इंडस्ट्री कैसे संचालित होता है। नतीजतन, मधु प्रियंका के साथ उनकी सभी स्क्रिप्ट रीडिंग और मीटिंग्स में जाती थीं। उन्होंने उन कारणों के बारे में बताया, जिनकी वजह से प्रियंका कई फिल्मों से हाथ धो बैठीं।
मधु ने आगे कहा कि एक दिन हमने फैसला किया कि प्रियंका शाम 7-7.30 बजे के बाद कोई मीटिंग नहीं करेगी। वह कहीं बाहर नहीं जाएंगी या 7.30 बजे के बाद किसी से टच में नही रहेगी। उन्होंने कहा कि वह अपने इस फैसले पर टिकी रहीं। और फिर क्या करेगी, क्या नहीं करेगी... तहज़ीब-तमीज़ के दायरे के अंदर वो उसने नहीं किए...। मधु ने कहा कि उसने कई फिल्में खो दी, क्योंकि उसने कुछ सीन्स को करने से इनकार कर दिया था जो उसे लगता था कि उसके लायक नहीं है।
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा साल 2000 में मिस वर्ल्ड बनीं, जिसके बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। उन्होंने 2002 में तमिल फिल्म Thamizhan के साथ अपने अभिनय की शुरुआत की। बाद में 2003 में अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म The Hero: Love Story of a Spy में दिखाई दीं। प्रियंका चोपड़ा अपनी आने वाली फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ में हॉलीवुड एक्टर इदरीस एल्बा और जॉन सीना के साथ नजर आएंगी।