Get App

अल्लू अर्जुन ने दिया बर्थडे से एक दिन पहले फैंस को तोहफा, रिलीज हुआ पुष्पा द रूल का टीजर, लोगों ने कहा फायर ये

पुष्पा द रूल (Pushpa: The Rule) का टीजर आउट हो गया है। यह टीजर अल्लू अर्जुन के जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले रिलीज किया गया है। बता दें कि अल्लू अर्जुन का बर्थडे 8 अप्रैल को है और उससे ठीक एक दिन पहले यानी 7 अप्रैल को उनके फैंस को पुष्पा द रूल के टीजर का गिफ्ट मिल गया है। केवल तीन घंटों के अंदर ही इस टीजर को 3.8 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Apr 07, 2023 पर 8:17 PM
अल्लू अर्जुन ने दिया बर्थडे से एक दिन पहले फैंस को तोहफा, रिलीज हुआ पुष्पा द रूल का टीजर, लोगों ने कहा फायर ये
पुष्पा द रूल (Pushpa: The Rule) का टीजर आउट हो गया है। यह टीजर अल्लू अर्जुन के जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले रिलीज किया गया है

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के फैंस के लिए सबसे बड़ी गुड न्यूज है। दो सालों से उनकी सबसे बड़ी हिट फिल्म पुष्पा द राइज (Pushpa: The Rise) के सीक्वल पुष्पा द रूल (Pushpa: The Rule) का टीजर आउट हो गया है। यह टीजर अल्लू अर्जुन के जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले रिलीज किया गया है। बता दें कि अल्लू अर्जुन का बर्थडे 8 अप्रैल को है और उससे ठीक एक दिन पहले यानी 7 अप्रैल को उनके फैंस को पुष्पा द रूल के टीजर का गिफ्ट मिल गया है।

पुष्पा द रूल ने लगाई यूट्यूब पर आग

पुष्पा द राइज (Pushpa: The Rise) में अल्लू अर्जुन का फेमस डायलॉग पुष्पा नाम सुनकर फ्लावर समझा क्या, फायर है मैं तो आपको याद ही होगा। ठीक इसी डायलॉग की तरह पुष्पा द रूल (Pushpa: The Rule) के टीजर ने भी रिलीज होते ही यूट्यूब पर फायर मचा दिया है माने आग लगा दी है। रिलीज होने के केवल तीन घंटों के अंदर ही इस टीजर को 3.8 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं इस टीजर के आखिर में अल्लू अर्जुन एक और डायलॉग मारते हैं कि अब रूल पुष्पा का। टीजर देखकर भी यही लग रहा है कि पुष्पा बॉक्स ऑफिस पर रूल करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Akanksha Dubey Suicide Case: एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले में फरार चल रहे आरोपी सिंगर समर सिंह गिरफ्तार

कैसा है पुष्पा द रूल का टीजर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें