पहली फिल्म के बाद बेरोजगार हो गए थे अल्लू अर्जून, पुष्पा-2 के प्री-रिलीज इवेंट में स्टार ने सुनाई संघर्ष की कहानी

हाल ही में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'पुष्पा-2' का ट्रेलर रिलीज किया गया है। जल्द ही सिनेमाघरों में फिल्म भी रिलीज की जाएगी। कुछ दिन पहले चेन्नई में फिल्म का प्री-रिलीज इवेंट रखा गया, जिसमें अल्लू अर्जुन ने अपनी फिल्मी करियर के शुरुआती दिनों के बारे में बताया। इस दौरान अल्लू अर्जुन ने कहा कि पहली हिट फिल्म के बावजूद भी एक साल तक भटकना पड़ा था। तब डूबते करियर को सुकुमार ने संभाला था

अपडेटेड Nov 27, 2024 पर 6:45 PM
पुष्पा-2 प्री-रिलीज इवेंट में स्टार ने सुनाई अपने संघर्षों की कहानी।

अल्लू अर्जुन इस वक्त 'पुष्पा 2: द रूल' का प्रमोशन देश भर में कर रहे हैं। बीते दिनों पटना में फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया गया था। जिसमें अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना पटना पहुंचे थे, जहां फैन्स ने उनका जोरदार स्वागत किया था। अब इसी बीच चेन्नई में फिल्म का प्री-रिलीज इवेंट रखा गया, जिसमें अल्लू अर्जुन ने अपनी फिल्मी करियर के शुरुआती दिनों के बारे में बताया।

जिसमें स्टार ने बताया कि कैसे पहली फिल्म हिट होने के बाद भी एक साल तक कोई काम नहीं मिल रहा था। ऐसे घड़ी में डूबते करियर को सुकुमार ने संभाला था। अल्लू अर्जुन ने यह भी बताया कि डेब्यू फिल्म के बाद वह बेरोजगार हो गए थे। कोई भी उन्हें फिल्म देने के लिए तैयार नहीं था।

पहली फिल्म के बाद नहीं मिल रहा था काम


चेन्नई में फिल्म का प्री-रिलीज इवेंट में अल्लू अर्जुन अपने जीवन के सबसे बुड़े दौर की कहानी सुनाई। स्टार ने कहा, 'मैंने मुख्य अभिनेता के तौर पर अपना डेब्यू गंगोत्री फिल्म से किया था। यह फिल्म तो हिट साबित हुई, लेकिन मैं बतौर अभिनेता कुछ खास नहीं कर पाया। इतना ही नहीं, मुझे अगले एक साल तक कोई काम नहीं मिला। कोई भी मेरे साथ काम करने के लिए तैयार नहीं था। फिर एक नए निर्देशक ने मुझे आर्या फिल्म का ऑफर दिया, जिसके बाद से मेरी जिंदगी बदल गई और मैंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।’

डूबते करियर को सुकुमार ने संभाला

चेन्नई में फिल्म का प्री-रिलीज इवेंट में अल्लू अर्जुन बताया कि कैसे एक साल तक भटकने के बाद सुकुमार ने उनके करियर को संभाला था। इस दौरान अल्लू अर्जुन ने डायरेक्टर सुकुमार के साथ अपने रिश्ते के बारे में भी बात की। सुकुमार के साथ रिश्तों को लेकर स्टार ने कहा,"अगर मैं अपने करियर को देखूं और उस एक व्यक्ति के बारे में सोचूं, जिसने मेरी जिंदगी में सबसे ज्यादा असर डाला है, तो वह सुकुमार होंगे। वह अभी भी पोस्ट-प्रोडक्शन में व्यस्त हैं। उनका न होना, उनके होने से ज्यादा असरदार है। मुझे तुम्हारी बहुत याद आ रही है, सुक्कू। हम सभी इस रास्ते में साथ हैं।"

5 दिसंबर 2024 को रिलीज होगी 'पुष्पा 2'

अगले महीने 5 दिसंबर को 'पुष्पा 2' देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म को 400-500 करोड़ के बजट में बनाया गया है। वहीं फिल्म के मेकर्स को विश्वास है कि यह फिल्म 1000 करोड़ के क्लब में जरूर शामिल होगी। वहीं फिल्म के पहले पार्ट की बात करें तो ‘पुष्पा: द राइज’ 2021 में रिलीज हुई थी, जो उस साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म थी। फिल्म ने लाइफ टाइम इंडिया में 313 और वर्ल्डवाइड 350 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। पुष्पा सबसे ज्यादा कमाई करने वाले दक्षिण भारत की फिल्मों में 6वें नंबर पर है।

ये भी पढ़ें: Emmy Award जीतने से चूकी अनिल कपूर की वेब सीरीज, अवॉर्ड शो में छाए वीर दास, यहां देखें विनर्स की पूरी लिस्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।