Emmy Award जीतने से चूकी अनिल कपूर की वेब सीरीज, अवॉर्ड शो में छाए वीर दास, यहां देखें विनर्स की पूरी लिस्ट

International Emmy Awards: न्यूयॉर्क शहर में 52वें इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स शो का आयोजन किया गया था, जिसके होस्ट एक्टर-कॉमेडियन वीर दास थे। इस बार के इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड में भारत के ‘द नाइट मैनेजर’ को बेस्ट ड्रामा की कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था। आइए जानते हैं किसे मिला बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड

अपडेटेड Nov 26, 2024 पर 2:24 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Emmy awards 2024: यहां देखें विनर्स की पूरी लिस्ट (Photo Credit: Social Media)

International Emmy awards 2024: 25 नवंबर को न्यूयॉर्क शहर में इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2024 का आयोजन किया गया, जिसके होस्ट हिंदी सिनेमा के एक्टर और कॉमेडियन वीर दास थे। दुनियाभर के पॉपुलर अवॉर्ड में से एक इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स शो इस बार खास रहा,क्योंकि यह पहली बार है कि किसी भारतीय इस शो को होस्ट किया है। इस इवेंट को इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ टेलीविजन आर्ट्स एंड साइंसेज (IATAS) की ओर से प्रस्तुत किया जाता है। न्यूयॉर्क हिल्टन मिडटाउन में एमी अवॉर्ड का आयोजन किया गया था।

किसको मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

52वें इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड में कुल 21 देशों के 56 कलाकार को नॉमिनेट किया गया था। एमी अवॉर्ड को इस बार 14 अलग-अलग तरह की कैटेगरी में बांटा गया है। जिसमें बेस्ट एक्टर, एक्ट्रेस, डॉक्यु ड्रामा सीरीज, किड्स एनिमेशन, कॉमेडियन सहित कई सारी कैटेगरी है। इस अवॉर्ड शो में अभिनेता टिमोथी स्पाल को द सिक्स्थ कमांडेंट के लिए बेस्ट एक्टर का पुरस्कार मिला। वहीं बेस्ट एक्टेस का अवॉर्ड थाई मॉडल ऑकबाब-चुटिमोन को नेटफ्लिक्स के थ्रिलर ड्रामा हंगर के लिए मिला। भारत में इस अवॉर्ड शो का लाइव प्रसारण 26 नवंबर 2024 को सुबह 3:30 बजे से 9:30 बजे तक हुआ था। आइए जानते हैं एमी अवार्ड के विनर्स लिस्ट के बारे में


बेस्ट एक्टर:  टिमोथी स्पाल (द सिक्स्थ कमांडेंट) यूनाइटेड किंगडम

बेस्ट एक्ट्रेस: ऑकबाब-चुटिमोन चुएंगचारोएनसुकिंग (हंगर), थाईलैंड

ड्रामा सीरीज अवॉर्ड: लेस गौटेस डी डियू (ड्रॉप्स ऑफ गॉड), फ्रांस

कॉमेडी अवॉर्ड: डिवीजन पलेर्मो, अर्जेंटीना

किड्स: फैक्चुअल एंड एंटरटेनमेंट अवॉर्ड: ला विदा सेक्रेटा डे तू मेंटे (द सीक्रेट लाइफ ऑफ योर माइंड), मेक्सिको

डॉक्यूमेंट्री अवॉर्ड: ओटो बैक्सटर: नॉट ए …. हॉरर स्टोरी, यूनाइटेड किंगडम

आर्ट्स प्रोग्रामिंग: पियानोफोर्टे, पोलैंड

किड्स लाइव-एक्शन: एन अफ ड्रेंगने (वन ऑफ द बॉयज), डेनमार्क

किड्स: एनीमेशन अवॉर्ड: टैबी मैक टैट, यूनाइटेड किंगडम

टीवी मूवी/मिनी-सीरीज अवॉर्ड: लीब्स काइंड (डियर चाइल्ड), जर्मनी

रेस्टोरेंट मिसवर्स्टैंड: सीजन 2- नॉन-स्क्रिप्टेडट एंटरटेनमेंट अवॉर्ड

नॉन स्क्रिप्टेड ड्रामा सीरीज अवॉर्ड – रेस्टोरेंट मिसवरस्टैंड – सीजन 2, बेल्जियम

स्पोर्ट्स डॉक्यूमेंट्री – ब्रॉन: द इम्पॉसिबल फॉर्मूला 1, यूनाइटेड किंगडम

शॉर्ट-फॉर्म सीरीज – पंट डे नो रिटोर्न, स्पेन

मिनी-सीरीज – लिबेस काइंड (डियर चाइल्ड)

टेलीनोवेला अवॉर्ड – ला प्रोमेसा (द वॉव), स्पेन

‘द नाइट मैनेजर’ को नहीं मिला अवार्ड

इस बार के इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड में भारत के ‘द नाइट मैनेजर’ को बेस्ट ड्रामा की कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था, लेकिन ये सीरीज को बेस्ट ड्रामा का अवॉर्ड जीतने से चुक गई। ‘द नाइट मैनेजर’ वेब सीरीज में अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर और शोभिता धुलिपाला मुख्य भूमिका में है। इस साल के बेस्ट ड्रामा का अवॉर्ड, लेस गौटेस डी डियू (ड्रॉप्स ऑफ गॉड) एक फ्रेंच ड्रामा सीरीज को मिला।

Anil Mehta Suicide: बिल्डिंग से कूदने से पहले मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता ने अमृता को किया था फोन, जानें छोटी बेटी से क्या हुई बात

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।