Allu Arjun news updates: तेलुगू सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और 'पुष्पा 2: द रूल' के निर्माता एवं निर्देशक के खिलाफ फिल्म के एक सीन को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है। कांग्रेस के विधान पार्षद चिंतापांडु नवीन ने फिल्म 'पुष्पा 2' के अभिनेताओं, निर्देशक और निर्माताओं के खिलाफ रचकोंडा पुलिस थाने में शिकायत दी है। शिकायत में आरोप लगाया कि फिल्म में पुलिस अधिकारियों का अपमान करने वाले सीन हैं। सोमवार को दर्ज की गई शिकायत में फिल्म के कुछ खास दृश्यों का हवाला दिया गया है। इसमें आरोप लगाया गया है कि पुलिस अधिकारियों को भ्रष्टाचारियों के तौर पर दिखाया गया है।
