Pushpa 2 Trailer out: ‘पुष्पा 2’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, इस अंदाज में नजर आए Allu Arjun

Pushpa 2 Trailer out: पटना के गांधी मैदान में ‘पुष्पा 2’ का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया। फैंस काफी समय से इस फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे। अल्लू अर्जुन और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इस फिल्म की मुख्य भुमिका में है

अपडेटेड Nov 17, 2024 पर 7:19 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Pushpa 2 trailer: ‘पुष्पा 2’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज

Pushpa 2 Trailer: फैंस के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार ‘पुष्पा 2’ का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। पटना के गांधी मैदान में इसका ट्रेलर लॉन्च किया गया। लॉन्च के समय फिल्म के दोनों मुख्य कलाकार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के अलावा पूरी स्टार कास्ट स्टेज पर मौजूद थी। यह फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को लेकर लोगों कि दीवानगी को देखकर ऐसा लग रहा है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिछले सारे रिकार्ड तोड़ देगी।

ट्रेलर में अल्लू अर्जुन की पुष्पा के रूप में झलक दिखाई गई है, जो पहले से ज्यादा लोकप्रिय और शक्तिशाली बन गए हैं। इस ट्रेलर में डॉयलाग से लेकर एक्शन सीक्वेंस और भव्य डांस नंबर सभी बेहतरीन है। ट्रेलर ने फिल्म में मनोरंजन का पूरा पैकेज पेश करने का वादा किया है। अब दर्शकों को 5 दिसंबर का इंतजार है जब ये फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।


कैसा है फिल्म का ट्रेलर

पुष्पा 2 के ट्रेलर में अल्लू अर्जुन अपने पुराने अंदाज में ही नजर आ रहे हैं। इनकी चाल ढाल तो पुरानी ही है पर इसका एक्शन सीन पहले पार्ट की तुलना में काफी ज्यादा है। इसके दमदार डायलॉग को सुनकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए। पुष्पा 2 का ट्रेलर फैंस को यह काफी पसंद आ रहा है। फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है।

5 दिसंबर को रिलीज होगी पुष्पा 2

2021 में आई 'पुष्पा 1: द राइज' ने सिनेमाघरों में काफी अच्छी खासी कमाई की थी। इस फिल्म के हिंदी वर्जन ने 100 से ज्यादा की कमाई की थी। 'पुष्पा 1: द राइज' के बाद से फैंस काफी बेसब्री से इसके दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे थे। 5 दिसंबर को पुष्पा 2 बड़े पर्दे पर आएगी। इसकी रिलीज के साथ यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर ये पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ देगी।

Naga-Sobhita: नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला का वेडिंग कार्ड हुआ वायरल, जानें कब और कहां लेंगे सात फेरे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।